Tips To Make Perfect Tea: सुबह आंख खोलते ही हममें से ज्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं. हिन्दुस्तान में चाय सिर्फ एक कप हॉट ड्रिंक नहीं है बल्कि, इमोशन है. क्योंकि सुबह एक हाथ में एक कप चाय और दूसरे में अखबार हमारी दिनचर्या बन गई है. घर हो ऑफिस हो जब भी कुछ बात करनी होती है अक्सर लोग चाय पर चर्चा करते हैं. लेकिन क्या इतनी पसंद की जाने वाली चाय को बनाने का तरीका आप जानते हैं. अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कैसे बनानी चाहिए.
चाय बनाने का तरीका-(Chai Banane Ka Sahi Tarika)
चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में 2 कप पानी डालें. आपको चाय पत्ती लेनी होगी. जैसे-जैसे पानी की मात्रा बढ़ती है, वैसे ही चाय पत्ती की मात्रा भी बढ़ेगी. इसे एक कप में आधा चम्मच चाय पत्ती के हिसाब से नापा जा सकता है. सबसे पहले आपको पानी उबालना है ताकि दूध डालने के बाद भी पानी की वजह से दूध में कच्चापन ना दिखे. पानी को उबालने के बाद दूध डालना है और उसके एक मिनट बाद चाय पत्ती. ऐसे में चाय में कच्चापन नहीं आएगा और किसी भी कारण से दूध के फटने की गुंजाइश नहीं होगी. अगर दूध पहले से ही पका हुआ है, तो आप पहले पानी को उबालें और उसके बाद चाय पत्ती डालें. इसके बाद आप दूध डालकर थोड़ी देर पकाएं. शक्कर को घुलने में ज्यादा समय नहीं लगता है इसलिए इसमें आप कभी भी डाल सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इन 4 समस्याओं के लिए काल है इस ड्राई फ्रट्स का सेवन, बस ऐसे करें डाइट में शामिल

कितने मिनट तक पकाएं चाय- (Kitne Minute Chai Pakaye)
चाय को सही स्वाद देने के लिए कम से कम 5-6 मिनट तक पकाना चाहिए. इससे चाय में कच्चापन नहीं रहेगा और एक अच्छा टेस्ट मिल सकता है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं