विज्ञापन

मुझे रोजाना बाहर का खाना खाने की आदत है, मैं इस बुरी आदत को कैसे बदलूं?

Junk Food Kaise Chhode: जो चीजें पहले मुझे सिर्फ स्वाद के कारण पसंद आती थी, धीरे-धीरे वहीं चीजें मेरी कमजोरी बनती चली गईं. लगातार तला-भुना खाने से न सिर्फ मेरी बॉडी परेशान हो रही थी, बल्कि मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और सुस्त रहना मेरी रोजमर्रा की जिंदगी का हिसा बन चुका था.

मुझे रोजाना बाहर का खाना खाने की आदत है, मैं इस बुरी आदत को कैसे बदलूं?
जंक फूड खाना कैसे बंद करें?

Junk Food Kaise Chhode:  मुझे हमेशा से ही बाहर के खाने का स्वाद बहुत पसंद था. घर पर कितनी भी अच्छी और मन पसंद की डिश बन जाए, मेरा मन बाहर के खाने पर ही अटक जाता था, जैसे उस एक प्लेट चाउमीन, पिज्जा, बर्गर या पानी पूरी में कोई जादू हो, जो मुझे खुद अपने पास बुलाया रहा हो. जो चीजें पहले मुझे सिर्फ स्वाद के कारण पसंद आती थी, धीरे-धीरे वहीं चीजें मेरी कमजोरी बनती चली गईं. लगातार तला-भुना खाने से न सिर्फ मेरी बॉडी परेशान हो रही थी, बल्कि मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और सुस्त रहना मेरी रोजमर्रा की जिंदगी का हिसा बन चुका था, लेकिन फिर एक दिन मैंने सोचा क्यों अपने शरीर को इतना परेशान किया जाए? यही कारण है मैंने अपने डेली रूटीन में कुछ ऐसी आदतों को शामिल किया, जिनकी मदद मैंने खुद पर कंट्रोल किया और बाहर के खाने की क्रेविंग को कम किया.

मुझे बाहर का ज्यादा खाने से क्या दिक्कत हो रही थी

  • मुझे लगातार पेट दर्द की शिकायत रहने लगी थी. 
  • अक्सर में पर खराब होने से परेशान रहती थी.  
  • सीने मे जलन भी मेरी लाइफ का हिस्सा हो गई थी.  
  • अगर मुझे बाहर का खाना न मिले तो मे चिड़चिड़ी हो जाती थी.  
  • हमेशा सुस्त में रहने लगी थी.  
  • मेरा वजन भी बढ़ने लगा था.    
  • मेरे नाखून पीने और स्किन के नीचे फैट जमने लगा था.  
  • लगातार बाहर का तला-भुना खाने के बाद मेरे चेहरे पर पिम्पल्स भी होने लगे थे. 
Latest and Breaking News on NDTV

मैंने बाहर के खाने की आदत कैसे छोड़ी?

फूड डिलीवरी ऐप की नोटिफिकेशन ऑफ की:

  • हर मिनट फोन में फूड डिलीवरी ऐप से किसी न किसी चीज की नोटिफिकेशन आती रहती है और कई बार ज्यादा खाने का मन नोटिफिकेश देखकर भी कर जाता है.
  • वहीं, अगर 50% का डिस्काउंट दिख जाए, तो बस क्या कहने.
  • इसलिए मैंने अपनी आदत को बदलने के लिए सबसे फूड डिलीवरी ऐप की नोटिफिकेशन ऑफ की.
Latest and Breaking News on NDTV

अपने ट्रिगर्स को समझा:

  • मैंने ये भी समझने की कोशिश कि असल में मुझे बाहर का खाने का मन क्यों करता है. 
  • यह भूखे रहने की वजह से होता है, या फिर में बोर हो रही होती हूं इसलिए.
  • ऐसे में जब माना अपने ट्रिगर्स को समझा ततब मुझे अपनी क्रेविंग को कम करने में आसानी हुई.

घर के खाने को बाहर जैसा बनाया:

  • अक्सर ऐसा होता है, कि बाहर का खाना देखकर हम एक्साइटेड हो जाते हैं, लेकिन अगर वहीं सेम खाना घर पर बना हो, तो देखते भी नहीं है.
  • इसलिए मैंने घर के खाने को बाहर जैसा बनाने की कोशिश की.
  • घर के खाने की मैंने सुंदर प्लेटिंग की.
  • शानदार प्रजेंटेशन के साथ खुद को खाना सर्व किया.
  • ऐसे करने से मुझे खुद को बहुत अच्छा फील हुआ और बाहर का खाने का मन भी नहीं किया. 

इसे भी पढ़ें: कमर दर्द से लेकर पेट की चर्बी कम करने तक काम आता है ये आसन, जानें इसे करने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Junk Food Kaise Chhode, Bahar Ka Khana Kaise Band Kare, Apni Cravings Ko Kaise Roke, How To Avoid Junk Food Cravings, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com