विज्ञापन

सर्दियों में मनी प्लांट की देखभाल कैसे करें? जानिए मनी प्लांट को तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें

सर्दियों में कई बार मनी प्लांट के पत्ते पीले होने लगते हैं, पौधा सूखने लगता है या पौधा खराब हो जाता है. ऐसे में पौधे को सही तरह की देखभाल की जरूरत होती है. आइए जानते हैं सर्दियों में मनी प्लांट की देखभाल कैसे करें.

सर्दियों में मनी प्लांट की देखभाल कैसे करें? जानिए मनी प्लांट को तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें
मनी प्लांट की देखभाल कैसे करें?
Photo Credit: NDTV

Money Plant Ki Growth Ke Liye Kya Karen: सर्दियों का सीजन धीरे-धीरे शुरू हो गया है और दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है. इस समय पौधों की सही तरह से देखभाल करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है वरना वे मुरझा सकते हैं. ऐसा ही एक पौधा है मनी प्लांट जिसकी अगर सही तरीके से केयर न की जाए तो इसकी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और पौधा मुरझा जाता है. दरअसल, मनी प्लांट घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ कम देखभाल में तेजी से बढ़ने वाला पौधा माना जाता है. लेकिन सर्दियों का मौसम आते ही इसकी ग्रोथ धीमी पड़ने लगती है. कई बार मनी प्लांट के पत्ते पीले होने लगते हैं, पौधा सूखने लगता है या पौधा खराब हो जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में मनी प्लांट की देखभाल कैसे करें और मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए क्या करें. इसकी जानकारी @greenhouse1 नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर की गई है.

जरूरत से ज्यादा पानी न दें

सर्दियों में मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ने की सबसे बड़ी वजह ओवरवॉटरिंग होती है. ठंड के मौसम में मिट्टी जल्दी नहीं सूखती, इसलिए पौधे को कम पानी की जरूरत होती है. ऐसे में आप मिट्टी की ऊपरी परत सूखने के बाद ही पानी दें. वहीं, इंडोर मनी प्लांट को 10 से 15 दिन के अंतराल पर पानी देना काफी हो सकता है. अगर पत्तों के साथ टहनियां भी पीली पड़ने लगें, तो ये फंगल इंफेक्शन हो सकता है

फंगस लग जाए तो क्या करें?

अगर मिट्टी में फंगस दिखाई दे रही है, तो कुछ दिनों के लिए पानी देना बंद कर दें. मिट्टी सूखने के बाद हल्दी मिला हुआ पानी पौधे में दें. साथ ही सूखे और सड़े हुए पत्तों को तुरंत हटा दें, ताकि संक्रमण न फैले

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: फूलों से लद जाएगा आपका मधुकामिनी का पौधा, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया मधुकामिनी के पौधे में फूल बढ़ाने के लिए क्या डालें

मनी प्लांट की तेज ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं प्राकृतिक खाद

दाल या चने भिगोने का पानी

दाल, छोले, सोयाबीन या चने भिगोने के बाद बचा पानी पौधों के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें नाइट्रोजन, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके लिए इस्तेमाल से पहले इसे 2 से 3 गुना पानी मिलाकर पतला कर लें. 20 से 25 दिन में एक बार इसे यूज करें. 

इस्तेमाल की हुई चायपत्ती

चाय बनाने के बाद बची चायपत्ती को धोकर सुखा लें और उसका पाउडर तैयार कर लें. ये नाइट्रोजन का अच्छा सोर्स मानी जाती है. आप 1 से 2 चम्मच चायपत्ती का पाउडर मिट्टी में मिला सकते हैं. इसे भी 20 से 25 दिन के अंतराल पर ही दें.

इंडोर मनी प्लांट की कैसे करें देखभाल?

अगर आपने मनी प्लांट को घर के अंदर रखा है, तो उसे ऐसी जगह रखें जहां अच्छी नेचुरल लाइट अच्छे से मिलती हो. इससे मिट्टी में ज्यादा समय तक नमी नहीं रहती और उसके जल्दी सूखने में मदद मिलती है. इससे मिट्टी में फंगस और कीट लगने का खतरा भी कम हो जाता है. साथ ही, मनी प्लांट की ग्रोथ अच्छी रहती है और इसके पत्ते हरे-भरे व चमकदार बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें: पोछा लगाने के लिए घर पर बनाएं नेचुरल फ्लोर क्लीनर, शीशे की तरह चमकेगा मार्बल-टाइल, मक्खी-मच्छर भी रहेंगे दूर

यह भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स कम करने का 800 साल पुराना नुस्खा, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया आंखों के नीचे काले घेरे साफ करने के लिए क्या लगाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Money Plant, Gardening Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com