विज्ञापन

बिना मेहंदी और डाई के सफेद बालों को काला कैसे करें? नित्यानन्दम श्री ने इस हरी चीज को बताया असरदार

आयुर्वेद आचार्य और योग गुरु नित्यानंदम श्री ने एक वीडियो शेयर कर अपना अनुभव बताया है. योग गुरु ने बताया कि कैसे उन्होंने सफेद बालों को नेचुरली काला किया. आइए जानते हैं इसके बारे में-

बिना मेहंदी और डाई के सफेद बालों को काला कैसे करें? नित्यानन्दम श्री ने इस हरी चीज को बताया असरदार
सफेद बालों को काला कैसे करें?
(Photo Credit: @Nityanandam Shree/Instagram)

बालों का सफेद होना नेचुरल प्रोसेस है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, बाल सफेद होने लगते हैं. हालांकि, आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होना कई लोगों के लिए चिंता की बात बन गया है. ऐसे में फिर इन सफेद बालों को छिपाने के लिए वे अलग-अलग तरीके आजमाते हैं. इनमें हेयर डाई या मेहंदी का इस्तेमाल सबसे आम है. लेकिन कई बार केमिकल वाली मेहंदी या डाई बालों को उल्टा नुकसान पहुंचाने लगती है. इसी परेशानी को देखते हुए आयुर्वेद आचार्य और योग गुरु नित्यानंदम श्री ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बिना मेहंदी और हेयर डाई के बालों को काला करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

बालों को नेचुरली काला कैसे करें?

वीडियो में अपना अनुभव शेयर करते हुए नित्यानंदम श्री बताते हैं, एक समय ऐसा था जब उनके सिर के करीब 20 प्रतिशत बाल सफेद हो गए थे. शुरुआत में उन्होंने भी बालों में मेहंदी लगाना शुरू किया, लेकिन इससे बालों पर कोई खास फर्क नजर नहीं आया, उल्टा बाल थोड़े रूखे महसूस होने लगे. तब उन्होंने अपनी डाइट और हेयर केयर रूटीन में कुछ खास चीजों को शामिल किया. 

आंवला ने दिखाया असर 

नित्यानंदम श्री बताते हैं, बालों को काला करने के लिए उन्होंने अपनी डाइट में आंवला को शामिल किया. वे रोज अलग-अलग तरह से आंवला का सेवन करते थे. इसके लिए वे कभी आंवला को ऐसे ही कच्चा खा लेते थे,  तो कभी इसकी चटनी बनाकर या कद्दूकस कर या आंवला को सूखाकर खाते थे. नित्यानंदम श्री का कहना है कि आंवला को लंबे समय तक अपनी डाइट में शामिल करना उनके लिए फायदेमंद रहा.

आंवला का तेल 

योग गुरु आगे बताते हैं, जब डाइट में आंवला शामिल करने के बाद अच्छे नतीजे मिले, तो उन्होंने बालों की बाहरी देखभाल के लिए भी आंवला की मदद ली. नित्यानंदम श्री हफ्ते में दो से तीन बार आंवला के तेल से अपने बालों की मालिश करते थे.

नेचुरल चीजों से बना हेयर मास्क 

आंवला से अलग नित्यानंदम श्री कभी-कभी अपने बालों पर दही, बादाम रोगन, तिल का तेल और ताजे एलोवेरा जेल से तैयार हेयर मास्क बनाकर लगाते थे. ये मास्क उनके बालों पर नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है. 

डाइट पर दिया ध्यान

इन सब से अलग नित्यानंदम श्री आगे बताते हैं, इन नेचुरल तरीकों को आजमाने के साथ-साथ उन्होंने अपनी डाइट पर भी खास ध्यान दिया. उन्होंने खानपान में घी, गाजर और अन्य पोषक से भरपूर चीजों को शामिल किया. योग गुरु कहते हैं, इस नेचुरल तरीकों को अपनाने से उन्हें 5 से 6 महीने के अंदर ही फर्क नजर आने लगा. उन्होंने देखा कि अब उनके बाल जड़ों से काले हो रहे हैं. ऐसे में वे सलाह देते हैं कि अगर आपके बाल भी समय से पहले सफेद होने लगे हैं, तो आप भी इन तरीकों को आजमाकर देख सकते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

योग गुरु कहते हैं, नेचुरल चीजों का असर थोड़े समय में दिखता है, इसलिए सबसे जरूरी है कि आप धैर्य रखें. अगर आपको कम उम्र में ही अपने सिर पर एक-दो सफेद बाल नजर आने लगे हैं, तो आंवला खाना शुरु करें, बालों में आंवला का तेल लगाएं. इसके साथ अपने पोषण पर ध्यान दें. नियमित तौर पर ऐसा करने से आपको सफेद बालों की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें- बाल झड़ने और डैंड्रफ से हैं परेशान? स्कैल्प केयर पर दें ध्यान, एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
White Hair, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com