अगर आप अपने लुक को थोड़ा चेंज करना चाहते हैं और इसके लिए हेयरकट कराने का सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. हम में से ज्यादातर लोग अक्सर अपनी पसंद की कोई फोटो लेकर सैलून जाते हैं और बारबर से उसी तरह का हेयर कट करने के लिए कह देते हैं. लेकिन फिर जब बाल कट जाते हैं, तो वो लुक हमें अच्छा नहीं लगता. इसी परेशानी को देखते हुए इमेज कोच और पर्सनल स्टाइलिस्ट शिफा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं अपने इस वीडियो में स्टाइलिस्ट क्या कहती हैं-
बाल कटवाने से पहले जान लें ये बात
स्टाइलिस्ट शिफा कहती हैं, किसी दूसरे व्यक्ति पर जो हेयरस्टाइल बहुत अच्छा दिख रहा है, हो सकता है कि वो आपके चेहरे पर उतना अच्छा न लगे. इसलिए हेयरकट चुनते समय सिर्फ फैशन या ट्रेंड को नहीं देखना चाहिए. इसके बजाय ऐसा हेयरकट चुनना चाहिए जो आपके चेहरे के आकार, चेहरे के फीचर्स और आपकी पर्सनैलिटी के साथ अच्छा लगे.
स्टाइलिस्ट ने तीन ऐसे हेयरकट बताए हैं, जो लगभग हर फेस शेप पर अच्छे लगते हैं और हमेशा ट्रेंड में भी रहते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
नंबर 1- फेस-फ्रेमिंग लॉन्ग लेयर्सस्टाइलिस्ट बताती हैं, अगर आपको लंबे बाल पसंद हैं और आप बालों की लंबाई ज्यादा कम नहीं करना चाहती हैं, तो फेस-फ्रेमिंग लॉन्ग लेयर्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस हेयरकट में बालों की कुछ लेयर्स चेहरे के आसपास रहती हैं. इससे चेहरा ज्यादा साफ और शेप में नजर आता है.
खासकर जिन लोगों का चेहरा थोड़ा गोल है, उनके लिए यह कट चेहरे को थोड़ा लंबा दिखाने में मदद कर सकता है. साथ ही बालों में अच्छा शेप और हल्का वॉल्यूम भी नजर आता है. यानी इस हेयरकट में आपके बाल भी ज्यादा छोटे नहीं होंगे और आपका लुक भी बदल जाएगा.
नंबर 2- लॉन्ग लॉबलॉन्ग लॉब में बालों की लेंथ कॉलरबोन तक आती है. यानी बाल न तो बहुत छोटा लगते हैं और न ही बहुत लंबे. साथ ही इससे चेहरा ज्यादा पतला और बैलेंस्ड नजर आ सकता है.
नंबर 3- कर्टन बैंग्स के साथ मिड-लेंथइन सब से अलग स्टाइलिस्ट शिफा कहती हैं, चाहे आपका माथा छोटा हो या बड़ा, ये हेयरकट दोनों तरह के माथे को बैलेंस दिखाने में मदद करता है. इसके अलावा ये कट आपकी आंखों और चीकबोन्स पर फोकस ले आता है. मिड-लेंथ बालों के साथ ये हेयरकट काफी स्टाइलिश लगता है.
स्टाइलिस्ट कहती हैं, हेयरकट करवाने से पहले सिर्फ ये न देखें कि कौन सा स्टाइल ट्रेंड में है, बल्कि इस बात का भी ध्यान रखें कि वो कट आपकी फेस शेप पर अच्छा लगेगा या नहीं. सही हेयरकट वही है जो आपके चेहरे और आपकी पर्सनैलिटी पर अच्छा लगे.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चे को लिखना कैसे सिखाएं? ABCD नहीं इस तरह करें शुरुआत, पीडियाट्रिशियन ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं