दिन की शुरुआत सुबह की एक कप कॉफी के साथ करना हर किसी को पसंद होता है और कॉफी बनाने के बाद बची हुई कॉफी को छलनी में छोड़ देते हैं या फिर उसे तुरंत फेंक देते हैं, लेकिन बची हुई कॉफी आपके बहुत काम आ सकती है. यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इस्तेमाल की हुई कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स, कैफीन और नेचुरल एक्सफोलिएटिंग गुणों से भरपूर होती है. ऐसे में इसका इस्तेमाल चेहरे और बॉडी के लिए नेचुरल स्क्रब बनाने के लिए किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं कॉफी स्क्रब कैसे बनाएं और कैसे इस्तेमाल करें.
कॉफी स्क्रब
कॉफी के बचे हुए दानों से घर पर आसानी से नेचुरल स्क्रब तैयार किया जा सकता है. यह स्क्रब त्वचा की ऊपरी परत पर जमा डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकता है और स्किन को मुलायम व साफ बना सकता है. कॉफी में मौजूद कैफीन त्वचा को कुछ समय के लिए फ्रेश और तरोताजा लुक देने में मदद कर सकता है. इसका सही तरह उपयोग किया जाए तो स्किन चमकदार बन सकती है.
कॉफी से स्क्रब बनाने के लिए क्या चाहिए?
इसके लिए आपको 1-2 चम्मच बची हुई कॉफी, 1 चम्मच दही और आधा चम्मच शहद चाहिए. सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो इसमें कुछ बूंदें नारियल तेल की भी मिला सकते हैं.
चेहरे पर कैसे लगाएं
इस स्क्रब को लगाने से पहले चेहरा अच्छे से साफ कर लें. अब स्क्रब को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और करीब 1-2 मिनट तक बेहद हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें. स्किन को रगड़ने से बचें, क्योंकि ज्यादा स्क्रब करने से जलन या लालिमा हो सकती है.
यह भी पढ़ें:- आपकी स्किन ड्राई है, तो अपने स्किनकेयर रूटीन में इन इंग्रीडिएंट्स को कभी न छोड़ें, एक्सपर्ट से जानिए क्यों
यह भी पढ़ें:- चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है? जानिए एलोवेरा स्किनकेयर के लिए हमेशा से एक बेहतरीन क्यों है
यह भी पढ़ें:- कोरा हल्दी DIY मास्क क्या है? जानिए इसके फायदे, बनाने की रेसिपी और इस्तेमाल का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं