विज्ञापन

आपकी स्किन ड्राई है, तो अपने स्किनकेयर रूटीन में इन इंग्रीडिएंट्स को कभी न छोड़ें, एक्सपर्ट से जानिए क्यों

ड्राई स्किन में सिर्फ मॉइस्चर देना ही काफी नहीं होता, बल्कि त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को मजबूत करना भी जरूरी है. ऐसे में अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो अपने स्किनकेयर रूटीन में इन इंग्रीडिएंट्स को कभी न छोड़ें.

आपकी स्किन ड्राई है, तो अपने स्किनकेयर रूटीन में इन इंग्रीडिएंट्स को कभी न छोड़ें, एक्सपर्ट से जानिए क्यों
ड्राई स्किन केयर टिप्स
file photo

त्वचा का रूखापन कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है. इससे त्वचा में खिंचाव महसूस होता है, वह खुरदुरी लगने लगती है और कई बार नहाने के बाद या ठंड के मौसम में ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते समय सिर्फ उसकी खुशबू या टेक्सचर पर ध्यान देना काफी नहीं है, बल्कि उसमें मौजूद इंग्रेडिएंट्स को भी देखना जरूरी होता है. ड्राई स्किन के लिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर वह होता है, जिसमें ऐसे तत्व हों जो त्वचा में नमी बनाए रखें, उसे मुलायम बनाएं और पानी की कमी से बचाने में मदद करें.

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. वैष्णवी वर्मा ने बताया कि ड्राई स्किन में सिर्फ मॉइस्चर देना ही काफी नहीं होता, बल्कि त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत यानी स्किन बैरियर को मजबूत करना भी जरूरी है. इसके लिए सेरामाइड्स (Ceramides), हायलूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid), ग्लिसरीन (Glycerin), स्क्वालेन (Squalane) और शिया बटर (Shea Butter) जैसे तत्व काफी फायदेमंद माने जाते हैं.

कोकोआ बटर

कोकोआ बटर ड्राई स्किन के लिए सबसे लोकप्रिय और असरदार इंग्रेडिएंट्स में से एक माना जाता है. यह त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है और खुरदुरेपन को कम करता है. इसके साथ ही यह त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है और त्वचा जल्दी नहीं सूखती.

बादाम का तेल

अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान महसूस होती है, तो बादाम का तेल वाला बॉडी लोशन अच्छा विकल्प हो सकता है. यह त्वचा को नरम और स्मूद बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह लोशन को पोषण देने वाला टेक्सचर देता है, बिना उसे जरूरत से ज्यादा भारी बनाए.

ग्लिसरीन

ग्लिसरीन रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतरीन इंग्रेडिएंट है. यह एक ह्यूमेक्टेंट है यानी यह त्वचा में पानी को ऑब्जर्व करके उसे लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. यह सिर्फ त्वचा की ऊपरी परत पर नहीं रहता, बल्कि त्वचा के नमी लेवल को बेहतर बनाने में भी मदद करता है.

नायसिनामाइड

नायसिनामाइड को अक्सर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में देखा जाता है, लेकिन यह बॉडी लोशन में भी काफी फायदेमंद हो सकता है. यह त्वचा की सुरक्षा परत यानी स्किन बैरियर को मजबूत बनाने में मदद करता है और नियमित इस्तेमाल से रूखी व खुरदुरी त्वचा को बेहतर बना सकता है.

शिया बटर

शिया बटर फैटी एसिड्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है. यह त्वचा में होने वाले खिंचाव और रूखेपन को कम करने में मदद करता है. खासकर हाथ, पैर, कोहनी और घुटनों जैसी जगहों के लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है.

सेरामाइड्स

सेरामाइड्स त्वचा में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले लिपिड्स होते हैं. जब स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है, तो त्वचा जल्दी नमी खोने लगती है और ज्यादा संवेदनशील हो सकती है. ऐसे में सेरामाइड्स वाले बॉडी मॉइस्चराइजर त्वचा को मजबूत बनाने और लंबे समय तक नमी बनाए रखने में मदद करते हैं.

हायलूरोनिक एसिड

हायलूरोनिक एसिड भी एक ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा में पानी को खींचकर उसे हाइड्रेटेड रखने का काम करता है. इसे आमतौर पर फेस सीरम में देखा जाता है, लेकिन बॉडी लोशन में भी यह काफी फायदेमंद हो सकता है. ड्राई स्किन के लिए यह तब और ज्यादा प्रभावी होता है जब इसे शिया बटर, सेरामाइड्स या अन्य मॉइस्चराइजिंग तत्वों के साथ इस्तेमाल किया जाए.

यह भी पढ़ें:- अब हैवी मेकअप नहीं, नेचुरल और एलिगेंट लुक तक, 2026 में इंस्टाग्राम पर छाए ये 5 ब्यूटी ट्रेंड्स

यह भी पढ़ें:- Rancho School In Ladakh: '3 इडियट्स' फिल्म वाला असली स्कूल, जहां आप सच में जा सकते हैं, यहां जानिए कैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Skin Dryness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com