मॉल में कपड़ों और बाकी कुछ चीजों की सिक्योरिटी के लिए सिक्योरिटी टैग लगाया जाता है. लेकिन कई बार सामान खरीदने के बाद ये सिक्योरिटी टैग हटाना भूल जाते हैं जिससे उस कपड़े को इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में हमारे मन में सवाल आता है कि इस टैग को कैसे हटाया जाए. हालांकि घर पर इसे जबरन निकालने की कोशिश करना सही नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे सामान को नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं आप घर पर इस सिक्योरिटी टैग को कैसे हटा सकते हैं. इसकी जानकारी @JitendraBindass नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.
मैगनेट से हटाएं
इस सिक्योरिटी टैग को हटाने के लिए कई लोग बहुत जोरों से खींचने लगते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि इससे कपड़ा खराब हो सकता है. मॉल में इस सिक्योरिटी टैग को हटाने के लिए हैवी मैग्नेट का इस्तेमाल किया जाता. ऐसे में अगर आपके घर में भी इसी तरह की मैग्नेट है तो आप इसकी मदद से सिक्योरिटी टैग को हटा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: पंखे की सफाई में नहीं फैलेगी धूल और गंदगी, बस अपनाएं पुराने तकिए के कवर का ये आसान जुगाड़
सिक्योरिटी टैग हटाने का दूसरा तरीका
वीडियो में बताया गया है कि सिक्योरिटी टैग को हटाने के लिए आपको चाकू की जरूरत होगी. इसके बाद आप चाकू की मदद से इस सिक्योरिटी पिन को बीच से खोलने की कोशिश करें. चाकू को यूज करते समय आप सावधानी जरूर बरतें वरना आपके हाथ में भी लग सकता है. चाकू की मदद से ये पिन दो हिस्सों में अलग हो जाएगी. आप चाकू के अलावा हैमर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आखिर में चाकू या हथोड़े की मदद से पिन को कपड़े से अलग कर लें और सिक्योरिटी पिन हट जाएगी.
जरूरी बात
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सिक्योरिटी पिन को घर पर खुद हटाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कपड़ा या प्रोडक्ट खराब होने की संभावना काफी ज्यादा होती है. ऐसे में अगर आपके खरीदे गए सामान पर गलती से सिक्योरिटी टैग लगा रह गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले खरीदारी की रसीद सुरक्षित रखें और संबंधित स्टोर या मॉल की कस्टमर सर्विस से संपर्क करें. रसीद और प्रोडक्ट दिखाकर टैग आसानी से हटवाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालने चाहिए? प्याज के छिलकों से बनाएं 3 तरह की शक्तिशाली खाद
यह भी पढ़ें: चाकू की धार तेज कैसे करें? जानिए चाकू की धार को घर पर बनाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं