विज्ञापन

23 नवंबर पंचांग: आज वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी वैकुंठ चतुर्दशी 23 नवंबर को तड़के 2.37 बजे से शुरू होकर रात 11.42 बजे तक रहेगी. आज वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग

23 नवंबर पंचांग: आज वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
23 नवंबर पंचांग
file photo

हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी वैकुंठ चतुर्दशी 23 नवंबर को तड़के 2.37 बजे से शुरू होकर रात 11.42 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी, जो 24 नवंबर को रात 8.23 बजे तक रहेगी. वैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त रूप से पूजा की जाती है. सोमवार को सुबह 6.54 बजे सूर्योदय और शाम 5.20 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 4.06 बजे चंद्रोदय और अगले दिन सुबह 6.22 बजे चंद्रास्त होगा.

आज का पंचांग

आज सोमवार रात 7,58 बजे तक वरीयान योग रहेगा, इसके बाद परिघ योग शुरू होगा. इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.46 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक रहेगा. ये दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. सोमवार रात 9.39 बजे से 11.06 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है.

राहुकाल का समय

इस दिन राहुकाल सुबह 8.12 बजे से 9.30 बजे तक रहेगा. राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. सोमवार को यमगंड काल सुबह 10.49 बजे से दोपहर 12.07 बजे तक रहेगा. इस दिन गुलिक काल दोपहर 1.25 बजे से 2.43 बजे तक रहेगा.

वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत

कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को वैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाती है. आज वैकुण्ठ चतुर्दशी का व्रत रखा जाएगा. इसे वैकुंठ चौदस के नाम से भी जाना जाता है. आज भगवान शिव और विष्णु जी की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की जाती है.

यह भी पढ़ें:- Tulsi Puja Rules: तुलसी में जल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें कैसे शुरू हुई तुलसी पर जल चढ़ाने की परंपरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAJ KA PANCHANG, Panchang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com