Kartik Purnima 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष स्थान है. इस पवित्र दिन पर गंगा स्नान, दान-पुण्य और भगवान विष्णु व भगवान शिव की आराधना की जाती है. इस साल 24 नवंबर दिन मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर पवित्र नदी में स्नान, पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान का खास महत्व माना गया है. चलिए आपको बताते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए?
कार्तिक पूर्णिमा कब है?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 को रात 11:42 बजे शुरू होगी और इसका समापन 24 नवंबर 2026 को रात 8:23 बजे होगा. हिंदू धर्म में सूर्योदय के समय की तिथि यानी उदया तिथि मान्य होती है, इसलिए 24 नवंबर, मंगलवार को ही कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी. इसी दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और शाम को दीपदान करना शुभ रहेगा.
कार्तिक पूर्णिमा पर इन 5 चीजों का करें दान
माना जाता है कि ये पूरा महीना ही भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस महीने किया गया स्नान और दान सौ गुना ज्यादा फलदायी होता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से सभी पापों का नाश होता है और धन-धान्य, सुख-संपदा तथा ईश्वर की कृपा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न दान करने का बड़ा महत्व है. इस दिन गेहूं, चावल, दालें, आटा या चीनी का दान किया जा सकता है जो भी कार्तिक पूर्णिमा को अन्न का दान करता है, उसके घर में अन्न के भंडार भरे रहते हैं.
- अन्न और अनाज का दान
- कपड़े और कंबल का दान
- तिल का दान
- घी और तेल का दान
- धन का दान
यह भी पढ़ें:- Tulsi Puja Rules: तुलसी में जल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें कैसे शुरू हुई तुलसी पर जल चढ़ाने की परंपरा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं