विज्ञापन

Relationship Tips: क्या प्यार में बदल रही है आपकी दोस्ती? इन 4 बातों से तुरंत लगाएं पता

कई बार दो लोगों के बीच का मजबूत दोस्ताना रिश्ता धीरे-धीरे रोमांटिक फीलिंग्स में बदलने लगता है, लेकिन इसकी शुरुआत किसी बड़े इजहार या खास मौके से नहीं होती. आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि दोस्ती प्यार में बदल रही है.

Relationship Tips: क्या प्यार में बदल रही है आपकी दोस्ती? इन 4 बातों से तुरंत लगाएं पता
कैसे पता लगाएं कि दोस्ती प्यार में बदल रही है?
Photo Credit: NDTV

दोस्ती और प्यार का रिश्ता अक्सर एक-दूसरे से जुड़ा हुआ माना जाता है. कई बार दो लोगों के बीच का मजबूत दोस्ताना रिश्ता धीरे-धीरे रोमांटिक फीलिंग्स में बदलने लगता है, लेकिन इसकी शुरुआत किसी बड़े इजहार या खास मौके से नहीं होती. अक्सर ये बदलाव छोटी-छोटी बातों में नजर आता है, जैसे नॉर्मल बातचीत का खास लगने लगना, साथ बिताए गए पलों का पहले से ज्यादा मायने रखना और एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने की इच्छा होना. ऐसे में अगर आपकी दोस्ती में भी ऐसे बदलाव दिखने लगे हैं, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि रिश्ता अब दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार की ओर कदम बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि आपकी दोस्ती अब प्यार में बदल रही है.

एक-दूसरे के साथ समय बिताना खास लगना

पहले जब आप दोनों मिलते थे, तो बस हालचाल जानने और बातचीत करने के लिए मिलते थे. लेकिन अब साथ में समय बिताना खास लगने लगा है, चाहे आप दोनों कोई खास काम न भी कर रहे हों. आपको लग सकता है कि बातचीत थोड़ी और देर चले या साथ बिताया गया समय इतनी जल्दी खत्म न हो. अगर किसी दोस्त के साथ साधारण पल भी आपको खास महसूस होने लगें, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके इमोशन्स दोस्ती से आगे बढ़ रही हैं.

यह भी पढ़ें: 5 ऐसी बातें जो हर कपल्स को अपने माता-पिता नहीं बतानी चाहिए, रिश्ते में आ सकती है दरार

अलग तरह की खुशी महसूस होना

हो सकता है कि पहले भी आपको उस दोस्त से बात करना पसंद हो, लेकिन अब उनका नाम फोन की स्क्रीन पर दिखाई देते ही एक अलग तरह की खुशी महसूस होने लगती है. आप बार-बार फोन चेक करने लगते हैं, उनके मैसेज का इंतजार करते हैं या दिनभर ऐसी बातें सोचते रहते हैं जो आप उन्हें बताना चाहते हैं. अगर दोस्ती में ऐसी खुशी महसूस होेने लगे तो ये इस बात का संकेत है कि आपके इमोशन्स प्यार में बदल रहे हैं.

सामने वाले को दिखाने के लिए खास तरीके से तैयार होना

अगर आप आप उनसे मिलने से पहले अपने कपड़ों और लुक पर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगे हों. साथ ही धीरे-धीरे उनकी राय और तारीफ आपके लिए पहले से ज्यादा मायने रखने लगती है. अगर किसी दोस्त की सोच और रिएक्शन आपके आत्मविश्वास याा खूशी को प्रभावित करने लगे, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि दोस्ती की भावनाएं प्यार कीी ओर बढ़ रही हैं.

किसी और के नाम से जलन होना

अगर दोस्त किसी और के बारे में बात करे और आपको जलन महसूस हो. ये जरूरी नहीं कि आप उन पर अधिकार जताना चाहते हों, बल्कि कई बार यह इस बात का संकेत होता है कि आपकी भावनाएं बदल रही हैं. अगर उनके किसी और के करीब जाने का विचार आपको पहले से अलग महसूस करानेे लगे, तो हो सकता है कि आपकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल रही हो.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: महंगे गिफ्ट्स नहीं, ये 3 छोटी बातें जीत लेंगी पार्टनर का दिल, रिलेशनशिप भी होगा मजबूत

यह भी पढ़ें: घर के लड़ाई-झगड़ों के बीच गुस्से में भूलकर भी न कहें ये 4 बातें, रिश्तों में आ सकती है दरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com