विज्ञापन

फ्रिज में बर्फ की मोटी परत क्यों जम जाती है? बिना बंद किए फ्रिज से बर्फ हटाने का आसान तरीका

फ्रिज में जब ज्यादा बर्फ जम जाती है तो उसे हटाना मुश्किल हो जाता है और आमतौर पर लोग इसे हटाने के लिए फ्रिज को बंद कर देते हैं. अगर, आपके फ्रिज में भी ज्यादा बर्फ जमती है और फ्रिज को बिना बंद किए इसे हटाना चाहते हैं तो कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं.

फ्रिज में बर्फ की मोटी परत क्यों जम जाती है? बिना बंद किए फ्रिज से बर्फ हटाने का आसान तरीका
फ्रिज से बर्फ हटाने का आसान तरीका

कई लोगों को फ्रिज थोड़ी देर में बर्फ जमा देता है और लोगों को लगता है कि फ्रिज बहुत अच्छा चल रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर फ्रिज का टेंपरेचर कम है और फिर भी फ्रीजर में बार-बार मोटी बर्फ की परत जमने लगे, तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है. फ्रिज में जब ज्यादा बर्फ जम जाती है तो उसे हटाना मुश्किल हो जाता है और आमतौर पर लोग इसे हटाने के लिए फ्रिज को बंद कर देते हैं. अगर, आपके फ्रिज में भी ज्यादा बर्फ जमती है और फ्रिज को बिना बंद किए इसे हटाना चाहते हैं तो कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं.

फ्रीजर में ज्यादा बर्फ क्यों जमती है?

फ्रीजर में बर्फ जमने का सबसे बड़ा कारण नमी होती है. जब बाहर की गर्म और नम हवा फ्रीजर के अंदर पहुंचती है, तो वह बर्फ में बदल जाती है. इससे धीरे-धीरे बर्फ की मोटी जम जाती है.

दरवाजे की सील चेक करें

अगर, फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर की सील फटी हुई, ढीली या गंदी है, तो बाहर की हवा अंदर घुस जाती है. इससे फ्रीजर में नमी बढ़ती है और बर्फ जमने लगती है. ऐसे में अपने फ्रिज की सील की चेक करें.

बार-बार फ्रीजर खोलने से बचें

फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने या लंबे समय तक खुला रखने से गर्म हवा अंदर चली जाती है और इससे हवा में मौजूद नमी बाद में बर्फ में बदल जाती है. ऐसे में फ्रिज का दरवाजा बार-बार नहीं खोलें.

थर्मोस्टेट में खराबी

अगर, आपका फ्रिज पुराना हो गया है तो थर्मोस्टेट में खराबी हो सकती है. थर्मोस्टेट सही तरीके से काम नहीं करता, तो कंप्रेसर जरूरत से ज्यादा चलता है. इससे फ्रीजर का तापमान असामान्य हो सकता है और बर्फ जमने की समस्या बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें:- अंडे के छिलके पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए बनाएं कैल्शियम वाली लिक्विड खाद

बिना बंद किए फ्रिज से बर्फ हटाने का आसान तरीका

बिना बंद किए फ्रिज से बर्फ हटाने के लिए नमक और गुनगुना पानी आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए एक स्प्रे बोतल में हल्का गुनगुना पानी और थोड़ा सा नमक मिलाकर बर्फ पर छिड़के. इससे बर्फ तेजी से पिघलने लगती है. बर्फ पिघलने के बाद एक साफ और मुलायम स्पंज या तौलिए से पानी को साफ कर दें, ताकि फिर से बर्फ नहीं जमे. इसके अलावा आप फ्रीजर की पर कच्चे आलू को काटकर उस पर हल्का सा तेल या ग्लिसरीन लगाकर रगड़ दें. इससे दोबारा जल्दी बर्फ नहीं जमेगी.

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Freezer, Refrigerator Maintenance Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com