कोई भी रिश्ता हो उसमें प्यार होना सबसे जरूरी है, लेकिन सिर्फ प्यार होना भी हमेशा रिश्ते को नहीं चलाता. रिश्ता दो लोगों के बीच आपसी तालमेल के साथ चलता है. एक पार्टनर सेफ और सिंपल लाइफ चाहता है, तो दूसरा बड़े सपने पूरे करने, करियर में आगे बढ़ने या नई-नई चीजें को अनुभव करना चाहता है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि दो लोगों के अलग-अलग लाइफ गोल्स होने के बावजूद भी क्या रिश्ता आगे चल सकता है. इस संबंध में एक्सपर्ट्स की मानें तो रिश्ते की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि दोनों लोग एक-दूसरे को कितना समझते, सम्मान देते और आपस में कितना अच्छा तालमेल बना पाते हैं.
आज के समय में डेटिंग और रिश्तों में सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि लाइफ गोल्स की समझ और मेल भी बहुत अहम है. आज के समय में लोग ऐसे पार्टनर की तलाश करते हैं, जो उनके विचारों, फ्यूचर प्लानिंग और सक्सेस के बारे में भी सोचते हैं. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, Aisle की EVP और हेड चांदनी गगलानी ने बताया कि अलग-अलग सोच रिश्तों में चुनौती बन सकती हैं, लेकिन बातचीत, समझ और आपसी सम्मान के जरिए कपल्स अपने मतभेदों को दूर कर सकते है. ऐसा करने से रिश्ता भी अच्छा चलता है और दोनों पार्टनर के बीच प्यार भी बना रहता है.
बहस से ज्यादा समझने पर ध्यान दें
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी भी रिश्ते को अच्छे से चलाने के लिए हर बात पर बहस करने से बचना चाहिए. अलग व्यक्तित्व और गोल्स वाले पार्टनर के साथ अक्सर मतभेद हो सकते हैं. ऐसे में हर बहस में खुद को सही साबित करने की कोशिश न करें. कभी-कभी सामने वाला गलत नहीं, बस आपसे अलग सोच रखता है.
कमियों पर ध्यान दें
कभी भी कोई परफेक्ट नहीं होता. हर किसी के अंदर कुछ न कुछ कमियां होती हैं. आपके अंदर की कमी पार्टनर की खूबी हो सकती है और पार्टनर की कमी आपकी खूबी. ऐसे में दोनों एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें.
स्पेस और बैलेंस
एक अच्छे रिश्ते के लिए बैलेंस होना जरूरी है. अलग गोल्स होने पर एक-दूसरे को स्पेस देना और खुलकर अपनी बात कहना रिश्ते को घुटने से बचाता है. अगर रिश्ते में आने के बाद आपके अपने सपने मरने लगे हैं, तो वह एक अलार्मिंग सिचुएशन हो सकती है.
यह भी पढ़ें:- दांत कैसे साफ करें? दांतों का पीलापन दूर करेगी 5 रुपये की ये सफेद चीज, एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें इस्तेमाल
यह भी पढ़ें:- क्या डेटिंग शुरू होते प्यार में पड़ जाते हैं? एक्सपर्ट ने बताया प्यार में डूबने से बचने के 5 नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं