विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर के साथ रिश्ते को रखना है खुशहाल? आज ही छोड़ दें ये 3 आदतें, बढ़ेगी प्यार की मिठास

आज हम आपको 3 ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें छोड़कर आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं और प्यार की मिठास को घोल सकते हैं.

Relationship Tips: पार्टनर के साथ रिश्ते को रखना है खुशहाल? आज ही छोड़ दें ये 3 आदतें, बढ़ेगी प्यार की मिठास
रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी टिप्स
Photo Credit: NDTV

Relationship Tips: दो पार्टनर्स के बीच का रिश्ता प्यार, भरोसे, सम्मान और खुलकर बातचीत करने की नींव पर टिका होता है. हालांकि, कई बार अनजाने में की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां रिश्ते में दूरियां बढ़ाने लगती हैं. बार-बार पुरानी बातों को लेकर लड़ना, अपने इमोशन्स खुलकर न बताना या पार्टनर से हर बात समझ लेने की उम्मीद रखना, ये आदतें धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर कर सकती हैं. ऐसे में धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आ जाती है और कई बार रिश्ता ही टूट जाता है. अगर आप अपने रिलेशनशिप में प्यार और खुशियां बनाए रखना चाहते हैं, तो समय रहने कुछ आदतों को छोड़ना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. आज हम आपको 3 ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें छोड़कर आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं और प्यार की मिठास को घोल सकते हैं.

1. एफर्ट्स का हिसाब-किताब न रखें

अगर आपने अपने पार्टनर के लिए कुछ खास किया था जैसे डेट प्लान, कॉल या माफी मांगना, तो जरूरी नहीं है कि इसका हिसाब रखा जाए. दरअसल, एक रिलेशन में परेशानियां तब शुरू होती हैं, जब हर छोटे-बड़े एफर्ट्स का हिसाब रखा जाने लगता है. कौन ज्यादा कोशिश कर रहाा है, किसने पहले मैसेज किया या किसने ज्यादा एफर्ट्स किए, ऐसी बातें रिश्ते को खराब करने लगती है. बता दें कि रिश्ते में दोनों पार्टनर्स के एफर्ट्स जरूरी होते हैं, लेकिन हर बात का स्कोर रखना रिश्तों में दरार डाल सकता है.

2. आपका पार्टनर नहीं पढ़ सकता आपका दिमाग

कई बार हम चाहते हैं कि बिना कुछ कहे ही पार्टनर हमारे इमोशन्स को समझ जाए. लेेकिन सच ये है कि आपका पार्टनर आपसे कितना भी प्यार क्यों न करता हो, वो आपके मन की हर बात अपने आप नहीं जान सकता. ऐसे में नाराज होकर ये उम्मीद करने के बजाय कि सामने वाला खुद आपकी बात समझ जाए, बेहतर है कि आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें. दरअसल, बात साफ शब्दों में कहने से गलतफहमियां कम होती हैं और रिश्ता मजबूत बनता है.

3. बार-बार पुरानी गलतियों को न लाएं

रिश्तों में पार्टनर से गलतियां होना आम बात है. लेकिन अगर अगर आपने किसी बात के लिए अपने पार्टनर को माफ कर दिया है, तो उसे अगली लड़ाई में फिर से हथियार की तरह इस्तेमाल न करें. वहीं, अगर आप अभी भी उस बात से आगे नहीं बढ़ पाए हैं, तो इसे ईमानदारी से स्वीकार करेंं. सब कुछ ठीक होने का दिखावा करने से बेहतर है कि अपने इमोशन्स के बारे में खुलकर बात करें.

यह भी पढ़ें: आपके गोल्स अलग और पार्टनर के अलग, तो क्या रिश्ता चल पाता है? एक्सपर्ट से जानिए सच

यह भी पढ़ें: तापसी पन्नू ने शादी, प्यार और प्राइवेसी पर की खुलकर बात, मैथियास बो के साथ अपने 13 साल के रिश्ते का बताया राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com