विज्ञापन

चावल के आटे में ये 5 चीज मिलाकर घर पर बनाएं Collagen Cream, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा, स्किन होगी हेल्दी

ढीली स्किन, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर बनाकर कोलेजन क्रीम को इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको बनान बहुत ही ज्यादा आसान है. साथ ही इसमें किसी तरह के केमिकल का भी इस्तेमाल नहीं होता है.

चावल के आटे में ये 5 चीज मिलाकर घर पर बनाएं Collagen Cream, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा, स्किन होगी हेल्दी
घर पर कोलेजन क्रीम कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हेल्दी रहे और ग्लो करती रहे. लेकिन बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियां और फाइन लाइन्स पड़ने लगती हैं. इसके अलावा प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण भी स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं. इनसे छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं एंटी-एजिंग क्रीम का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं या फिर कुछ पार्लर में महेंगे ट्रीटमेंट करवाती हैं. इनसे न केवल खर्चा बढ़ता है, बल्कि मन मुताबिक रिजल्ट भी देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ नेचुरल उपाय ही बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको नेचुरल कोलेजन क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसमें किसी तरह का केमिकल इस्तेमाल नहीं होता है और स्किन को भी खूब फायदा मिलता है.

कोलेजन क्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • चावल का आटा
  • अलसी के बीज 
  • कच्चा दूध
  • एलोवेरा जेल
  • विटामिन ई कैप्सूल
  • पानी

क्रीम बनाने का प्रोसेस

घर पर इस कोलेजन क्रीम को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज को पानी में 7-8 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद जैसे ही पानी गाढ़ा हो जाए और जैली जैसा बन जाए तो गैस बंद कर दें. इसके बाद छलनी की मदद से इस मिश्रण को छान लें. फिर 1 बड़े चम्मच चावल के आटे में कच्चा दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण में अलसी का जैल मिलाएं और गैस पर तब तक पकाएं जब एक क्रीम जैसा टेक्सचर तैयार न हो जाए. फिर थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें 1 विटामिन ई कैप्सूल और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. अब आपकी कोलेजन क्रीम बनकर तैयार है. 

क्या होगा असर?

इस होममेड कोलेजन क्रीम को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से ढीली त्वचा टाइट होने लगती है. साथ ही स्किन हेल्जी रहती है और नेचुरल ग्लो आता है. हालांकि, इसके साथ-साथ स्किन एजिंग को धीरे करने के लिए आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर भी जरूर ध्यान दें.

यह भी पढ़ें: पोछे के पानी में मिलाएं ये 3 चीजें, ना मक्खी-मच्छर भटकेंगे और ना चींटियां, पूरे घर में रहेगी ताजगी भरी खुशबू

यह भी पढ़ें: ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट भारती तनेजा ने कहा 10 द‍िन में झुर्रियां हो जाएंगी कम, घर पर बनाकर लगाएं अलसी-ओट्स फेस पैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com