विज्ञापन

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट भारती तनेजा ने कहा 10 द‍िन में झुर्रियां हो जाएंगी कम, घर पर बनाकर लगाएं अलसी-ओट्स फेस पैक

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट भारती तनेजा कहती हैं क‍ि अगर आप झुर्रियों से परेशान हैं, तो घर पर झुर्रियों वाला फेस पैक बनाकर 10 द‍िन तक लगाइए. आपको कुछ ही द‍िनों में चेहरे झुर्रियां कम होती द‍िखने लगेंगी. साथ आपकी स्‍क‍िन हाइड्रेट करेगी और चेहरा भी ग्‍लो करने लगेगा.

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट भारती तनेजा ने कहा 10 द‍िन में झुर्रियां हो जाएंगी कम, घर पर बनाकर लगाएं अलसी-ओट्स फेस पैक
रिंकल कैसे हटाये.

घर से बाहर न‍िकलते ही हर कोई टोक देता है, चेहरे का क्‍या हाल बना रखा है. झुर्रियां सुंदर चेहरे को भी बदसूरत बना देती हैं. अगर आप भी झुर्रियों से परेशान हैं, तो अब आपको दुखी होने की जरूरत नहीं है. ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट भारती तनेजा झुर्रियों को दूर करने का रामबाण नुस्‍खा बता रही हैं. अगर आप ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट भारती तनेजा के बताए फेस पैक को घर पर लगाती हैं, तो 15 द‍िन में आपको अपने चेहरे पर असर द‍िखने लगेगा. एक्‍सपर्ट कहती हैं क‍ि अगर आप धूप में बहुत ज्‍यादा न‍िकलते हैं या पानी कम पीते हैं तो आपको झुर्रियां होने की संभावना होती हैं. यही नहीं, झुर्रियां बढ़ने का एक मुख्‍य कारण उम्र बढ़ना भी है. झुर्रियों के कारण सुंदर चेहरा भी बदसूरत लगने लगता है. अगर आप चाहती हैं क‍ि चेहरे पर फैली झुर्रियां खत्‍म हो जाएं तो आप यह फेस पैक घर पर बनाकर लगाने लगे. कुछ ही सुंदर में आपका चेहरा बेदाग और र‍िंकल फ्री हो जाएगा. चल‍िए जानते हैं क‍ि झुर्रियों के ल‍िए फेस पैक कैसे तैयार करें. 

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट भारती तनेजा का झुर्रियों वाला सीक्रेट फेस पैक ट्राई क‍िया 


ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट भारती तनेजा के झुर्रियां दूर करने वाले फेस पैक क‍िसी औषध‍ि से कम नहीं हैं. यही वजह है क‍ि उनके रामबाण नुस्‍खे हर क‍िसी को पसंद आते हैं. आप झुर्रियों से परेशान हैं तो यह फेस पैक घर में तैयार करके 10 द‍ि न तक लगाइए. भारती कहती हैं क‍ि 10 द‍िन बाद आपको अपनी स्‍क‍िन पर असर नजर आने लगेगा. आपकी स्‍क‍िन हाइड्रेट होने लगेगी, साथ ही आपकी त्‍वचा कोमल भी होगी. इसके अलावा दस द‍िनों में आपके चेहरे की झुर्रियां हल्‍की पड़ने लगेंगी. अगर आपकी झुर्रियां हल्‍की हैं, तो एक या दो सप्‍ताह में असर द‍िखने लगेगा. वहीं डार्क र‍िंकल हैं तो आप यह फेस पैक लगाते रहें. झुर्रियां जाने में समय लगेगा, धीरे धीरे सारी झुर्रियां गायब हो जाएंगी. चल‍िए ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट भारती तनेजा से ही जानते हैं क‍ि यह फेसपैक कैसे तैयार करना है. 

अलसी और ओट्स फेस पैक 


एक चम्‍मच अलसी आधा कप पानी डालकर उबाल लें. फ‍िर इस पानी को छान लें और इसमें आधा चममच ओट्स का पाउडर, एक चम्‍मच दही, आधा चम्‍मच शहद और एक व‍िटाम‍िन ई का कैप्‍शूल डालकर गाढ़ा पेस्‍ट बना लें और चेहरे पर इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें. जब यह सूख जाए तो इसे पानी से धो लें. आपको खुद फील होगा क‍ि आपकी स्‍क‍िन एकदम हाइड्रेट हो गई है और ग्‍लो भी करे लगी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com