विज्ञापन

DIY Hacks: दिवाली से पहले घर की खाली दीवारों को कैसे सजाएं? ट्राय करें ये 4 हैक्स, खर्चा भी होगा कम

आप खाली दीवार को सजाने के लिए कुछ आसान DIY हैक्स अपना सकते हैं. इन क्रिएटिव और बजट-फ्रेंडली आइडियाज की मदद से आप खाली दीवारों को खूबसूरती से सजा सकते हैं और अपने घर की रौनक को कई गुना बढ़ा सकते हैं.

DIY Hacks: दिवाली से पहले घर की खाली दीवारों को कैसे सजाएं? ट्राय करें ये 4 हैक्स, खर्चा भी होगा कम
खाली दीवार को सजाने के लिए DIY हैक्स
Photo Credit: NDTV

DIY Empty Wall Decoration Ideas: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग घर की साफ-सफाई और सजावट में जुट जाते हैं. हालांकि, कई बार घर की खाली दीवारें पूरे इंटीरियर का लुक फीका कर देती हैं. अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने घर को आकर्षक और फेस्टिव लुक देना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. कुछ आसान DIY हैक्स आपकी मदद कर सकते हैं. इन क्रिएटिव और बजट-फ्रेंडली आइडियाज की मदद से आप खाली दीवारों को खूबसूरती से सजा सकते हैं और अपने घर की रौनक को कई गुना बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं कम खर्च में घर की खाली दीवार को सजाने के 4 शानदर हैक्स...

1. बना लें फोटो गैलरी वॉल

आप अपनी पसंदीदा तस्वीरों को खूबसूरत वॉल डेकोर में बदल सकते हैं. इसके लिए अपनी यादगार फोटो को अलग-अलग आकार में प्रिंट करवाएं, उन्हें मनपसंद फ्रेम में सजाएं और दिवार पर एक शानदार फोटो गैलरी बनाएं. इससे आपकी दीवार खूबसूरत लगेगी और घर को पर्सनल टच भी मिलेगा. ये हैक अधिकतर लोग अपनाना पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: पारिजात के पौधे पर ज्यादा फूल लाने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया पारिजात की कलियां झड़ने से कैसे रोकें

2. दुपट्टे की लें मदद

पुराने दुपट्टों, स्कार्फ या प्रिंटेड कपड़ों की मदद से भी आप अपनी घर की खाली दीवारों को खूबसूरत और रंगीन बना सकते हैं. इसके लिए अपने कमरे की सजावट से मैचिंग कपड़े चुनें, उन्हें अच्छी तरह फैलाकर दीवार पर लगाएं और हुक्स की मदद से टांग दें. ये आसान और कम खर्च वाला तरीका आपकी खाली दिवारों को आकर्षक लुक देने में मदद करेगा. ये देखने में भी बेहद खूबसूरत लगता है.

3. बना लें शेल्फ

खाली दीवार पर आप फ्लोटिंग शेल्फ लगाकर भी आप घर की सजावट को नया और शानदार लुक दे सकते हैं. इन शेल्फ पर छोटे इंडोर पौधे, पसंदीदा किताबें, मोमबत्तियां या बाकी सजावटी सामान रख जा सकते हैं. इससे न सिर्फ खाली दीवारें खूबसूरत दिखेंगी, बल्की उनका उपयोग भी बेहतर तरीके से हो सकेगा.

4. खूबसूरत डेकोरेटिव मिरर को करें यूज

सजावटी मिरर खाली दीवारों को स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देने का आसान तरीका माना जाता है. ये न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि कमरे को बड़ा और खुला दिखाने में भी मदद करते हैं. इसके लिए आप अलग-अलग शेप और डिजाइन के मिरर चुनकर उन्हें क्रिएटीविटी के साथ दीवार पर सजा सकते हैं और अच्छी तरह से फिक्स कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: माइक्रोवेव ऑवन कैसे साफ करें? जानिए बिना किसी केमिकल के माइक्रोवेव साफ करने का तरीका

यह भी पढ़ें: कैसे भगाएं लाइट वाले कीड़े, घर के बल्ब से कीड़ों को भगाने का क्या है तरीका, जानें कैसे पाएं छुटकारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com