विज्ञापन

माइक्रोवेव ऑवन कैसे साफ करें? जानिए बिना किसी केमिकल के माइक्रोवेव साफ करने का तरीका

कई लोग किचन की सफाई तो करते हैं लेकिन माइक्रोवेव को साफ करना भूल जाते हैं. आज हम आपको फेस्टिव सीजन से पहले माइक्रोवेव साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इसमें आपको किसी केमिकल भी जरूरत नहीं होगी.

माइक्रोवेव ऑवन कैसे साफ करें? जानिए बिना किसी केमिकल के माइक्रोवेव साफ करने का तरीका
माइक्रोवेव कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Microwave Saaf Karne Ka Aasan Tarika: फेस्टिव सीजन शुरू होने जा रहा है और लोगों ने घरों में साफ-सफाई की शुरुआत भी कर दी है. अधिकतर लोग अपने घर के किचन का स्लैप, बर्तन वगैरा साफ कर लेते हैं लेकिन माइक्रोवेव को साफ करना भूल जाते हैं. माइक्रोवेव रोजाना इस्तेमाल होने वाला अप्लायंस लेकिन फिर भी इसकी सफाई पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है. अगर आप भी माइक्रोवेव साफ करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको बिना केमिकल के माइक्रोवेव साफ करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. इससे ऑवन आसानी से चमक जाएगा. आइए जानते हैं...

नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू एक नेचुरल क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करता है, जो माइक्रोवेव के अंदर जमी चिकनाई को हटाने के साथ-साथ गंध को भी दूर करने में मदद करता है. इसके लिए आप एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल में पानी भरें और उसमें एक नींबू का रस निचोड़ दें. इसके बाद नींबू के बचे हुए टुकड़े भी उसी बाउल में डाल दें. अब इस घोल को करीब 4 मिनट तक हाई मोड पर गर्म करें, ताकि पानी अच्छी तरह उबलने लगे और माइक्रोवेव के अंदर नींबू वाली भाप भर जाए. टाइमर बंद होने के बाद माइक्रोवेव का दरवाजा तुरंत न खोलें. इसे लगभग 5 मिनट तक बंद रहने दें, ताकि भाप अंदर जमी जिद्दी गंदगी और चिकनाई को नरम कर सके. इसके बाद बाउल को सावधानी से बाहर निकालें और एक गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से माइक्रोवेव की दीवारों, छत और टर्नटेबल को साफ कर लें. इससे जमी हुई चिकनाई आसानी से हट जाएगी और माइक्रोवेव से ताजगी भरी नींबू की खुशबू भी आएगी.

यह भी पढ़ें: गेंदे के फूल कैसे बोए जाते हैं? जानिए गेंदे के पौधे पर ज्यादा फूल लाने के लिए क्या करें

विनेगर को करें यूज

सफेद सिरका माइक्रोवेव में जमे हुए जिद्दी दाग-धब्बों और खाने के तेल की लेयर को हटाने में बेहद प्रभावी होता है. इसके लिए एक कांच के बर्तन में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिला लें. ये घोल लंबे समय से जमी गंदगी, मिनरल के निशान और चिकनाई को ढीला करने में मदद करता है. अब इस घोल को लगभग 4 मिनट तक हाई मोड पर माइक्रोवेव में गर्म करें. गर्म होने पर सिरके की भाप माइक्रोवेव के हर कोने तक पहुंचकर जमी हुई गंदगी को नरम कर देती है. टाइमर बंद होने के बाद माइक्रोवेव को तुरंत न खोलें, बल्कि करीब 3 मिनट तक बंद रहने दें ताकि भाप अपना असर दिखा सके. इसके बाद दरवाजा खोलें और एक मुलायम स्पंज या कपड़े से साफ करें. इससे जिद्दी दाग और चिकनाई बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से साफ हो जाएगी.

गीला कपड़ा

अगर आपके पास नींबू या सिरका नहीं है और माइक्रोवेव को जल्दी से साफ करना चाहते हैं, तो एक गीला कपड़ा भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए एक साफ किचन टॉवल या कपड़े को अच्छी तरह पानी में भिगो लें और उसे माइक्रोवेव की टर्नटेबल पर फैला दें. अब माइक्रोवेव को 2 से 3 मिनट के लिए हाई मोड पर चलाएं. गर्म होने पर कपड़े में मौजूद पानी भाप में बदल जाएगा, जो माइक्रोवेव के अंदर जमी चिकनाई और गंदगी को नरम कर देगा. माइक्रोवेव बंद होने के बाद कपड़े को लगभग 1 मिनट तक अंदर ही रहने दें, ताकि वो थोड़ा ठंडा हो जाए और सही से इस्तेमाल किया जा सके. इसके बाद उसी गर्म और नम कपड़े से माइक्रोवेव की दीवारों, दरवाजे की सील और बाहरी हैंडल को अच्छी तरह पोंछ लें. इससे माइक्रोवेव आसानी से साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिना कुछ लगाए बाल बढ़ाने के लिए रात को सोने से पहले करें 5 मिनट का यह काम, जानें क्या है इंवर्जन मेथड

यह भी पढ़ें: चेहरे पर आलू का स्टार्च लगाने से क्या होता है? घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल फेस मास्क, चेहरे पर आएगा निखार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com