विज्ञापन

लौंग और कॉफी को मिलाकर घर पर बनाएं Anti Ageing फेस पैक, झुर्रियां होंगी कम, ग्लो करेगा चेहरा

अगर आप भी स्किन के ढीलेपन, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से परेशान हैं तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं. इसकी मदद से आपकी त्वचा निखरेगी और चेहरा भी ग्लो करेगा.

लौंग और कॉफी को मिलाकर घर पर बनाएं Anti Ageing फेस पैक, झुर्रियां होंगी कम, ग्लो करेगा चेहरा
एंटी एजिंग क्रीम बनाने का तरीका
Photo Credit: NDTV

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आने लगती हैं. साथ ही त्वचा में भी ढीलापन आने लगता है. इसका प्रभाव खूबसूरती पर भी पड़ता है. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाली एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल मौजूद होने के कारण साइड इफेक्ट्स का भी खतरा बना रहता है. ऐसे में कुछ नेचुरल उपाय ही बहुत फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको होम मेड एंटी एजिंग फेस पैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसके इस्तेमाल से आपकी फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम हो सकती हैं. साथ ही चेहरा ग्लोइंग और निखर सकता है.

एंटी एजिंग फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

  • लौंग
  • कॉफी पाउडर
  • चीनी
  • बेसन
  • मुल्तानी मिट्टी या चंदन का पाउडर
  • नींबू रस

कैसे बनाएं?

इस एंटी एजिंग फेस पैक को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप 7-8 लौंग को अच्छे से भूनें और फिर कूटकर पाउडर जैसा बना लें. इसके बाद एक पैन में 1 छोटा पैकेट कॉफी पाउडर को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें. अब इस पानी को अच्छे से छान लें. फिर इस पानी में 1 चम्मच बेसन, लौंग पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर, थोड़ी सी चीनी और नींबू रस की कुछ बूंदें डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इससे एक गाढ़ा पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा.

फेस पर कैसे लगाएं?

इस फेस पैक को लगाने के लिए फेस को अच्छे से धो लें. इसके बाद चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को लगाएं. फिर 15-20 मिनट लगा रहने दें. इसके बाद जब ये सूख जाएगा तो ठंडे पानी से फेसवॉश कर लें. इसके बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

क्या है फायदा?

इस फेस पैक में मौजूद कॉफी स्किन को एक्सफोलिएट कर निखारने में मदद करती है. लौंग त्वचा को साफ करती है, बेसन और मुल्तानी मिट्टी स्किन की ऑयलीनेस और गंदगी हटाने में मदद करता है. साथ ही त्वचा को ठंडक भी मिलती है. जानकारी के लिए बता दें कि स्किन से झुर्रियां हटाने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान सही करना भी बहुत ज्यादा जरूरी है. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Oversized कपड़ों में स्टाइलिश कैसे दिखें? Stylist ने बताया पहनने का सही तरीका

यह भी पढ़ें: Silk कवर वाले तकिये पर सोने से क्या होता है? स्किन और बालों पर दिखने लगेगा ऐसा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com