फैशन की दुनिया में ओवरसाइज्ड कपड़ों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. ढीली-ढाली टी-शर्ट, शर्ट, ब्लेजर और वाइड-लेग पैंट्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. ये कपड़े पहनने में भी काफी आरामदायक होते हैं. हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके ऊपर ओवरसाइज्ड कपड़े स्टाइलिश नहीं लगते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस इमेज स्टाइलिस्ट और इंटीग्रेटिव वेलनेस कोच टीना वालिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्टाइलिस्ट ने ओवरसाइज्ड कपड़ों को पहनने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं-
क्या कहती हैं स्टाइलिस्ट?
वीडियो में टीना वालिया बताती हैं, कई बार लोग ओवरसाइज्ड कपड़े पहनते समय ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे पूरा लुक बिगड़ जाता है. अगर आप इन गलतियों पर ध्यान दें और कुछ आसान टिप्स फॉलो करें, तो आपके ऊपर भी ओवरसाइज्ड आउटफिट्स अच्छे लग सकते हैं.
इन बातों पर दें ध्याननंबर 1- शरीर का एक हिस्सा जरूर करें हाईलाइट
टीना वालिया बताती हैं, अगर आपका टॉप ओवरसाइज्ड है तो नीचे का कपड़ा यानी पैंट या जींस थोड़ी फिट या स्ट्रेट फिट रखें. इससे आपके लुक में बैलेंस बना रहता है और ऐसा नहीं लगता कि कपड़े आपके शरीर को पूरी तरह ढक रहे हैं. इसी तरह अगर आप ढीली पैंट पहन रहे हैं तो उसके साथ थोड़ा फिट टॉप चुनें. ऐसा बैलेंस बनाने से आपका लुक स्टाइलिश लेगगा.
नंबर 2- लुक में थोड़ा शेप जरूर दिखाएंओवरसाइज्ड कपड़ों में थोड़ा स्ट्रक्चर दिखाना भी जरूरी है. इसके लिए आप शर्ट या टी-शर्ट का थोड़ा हिस्सा टक-इन कर सकते हैं, कमर पर बेल्ट लगा सकते हैं या फिर स्लीव्स को मोड़ सकते हैं. इन छोटे-छोटे बदलावों से आपका लुक ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगा.
नंबर 3- सही फिट चुनना सबसे जरूरीस्टाइलिस्ट कहती हैं, ओवरसाइज्ड का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपने साइज से कई नंबर बड़े कपड़े पहन लें. ओवरसाइज्ड कपड़े अलग बनाए जाते हैं. अगर आप अपने साइज से बड़े नॉर्मल कपड़े पहनेंगे, तो कपड़ें कंधे से लटक सकते हैं, गला बड़ा हो सकता है या स्लीव्स ज्यादा बड़ी हो सकती हैं, जो देखने में बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं.
नंबर 4- बड़े प्रिंट और ज्यादा पैटर्न से बचेंइन सब से अलग अगर आप ओवरसाइज्ड कपड़े पहन रहे हैं तो बहुत बड़े प्रिंट, ज्यादा चमकीले डिजाइन या हाई-कॉन्ट्रास्ट कलर ब्लॉकिंग से बचें. ऐसे प्रिंट कपड़ों को और ज्यादा भारी दिखा सकते हैं. बेहतर होगा कि आप सॉलिड कलर या हल्के पैटर्न वाले आउटफिट्स चुनें. इससे आपका लुक साफ और स्टाइलिश नजर आएगा.
स्टाइलिस्ट कहती हैं, ओवरसाइज्ड आउटफिट्स तभी सबसे अच्छे लगते हैं, जब उनमें वॉल्यूम कंट्रोल में हो, फिट सही हो और पूरा लुक सोच-समझकर तैयार किया गया हो. ऐसे में इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप ओवरसाइज्ड कपड़े पहने सकते हैं और ज्यादा स्टाइलिस्ट दिख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Silk कवर वाले तकिये पर सोने से क्या होता है? स्किन और बालों पर दिखने लगेगा ऐसा असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं