Healthy Tips: गर्मियों के मौसम में खूब खाए जाने वाले फलों में शामिल है तरबूज. इस रस भरे लाल फल को खाने का मजा ही कुछ और है. हाई वॉटर कंटेंट होने के चलते तरबूज गर्मी की मार से बचाता है. तरबूज (Watermelon) खाने पर शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और साथ ही इससे शरीर को चिलचिलाती गर्मी से ठंडक मिलती है सो अलग. लेकिन, तरबूज में भी अब मिलावट होने लगी है. यह मिलावट रंग और स्वाद की है. बाजार की बढ़ती मांग के आगे खराब तरबूज में रंग के इंजेक्शन (Color Injections) लगाए जाते हैं जिससे उसका रंग सुर्ख लाल हो जाए. वहीं, स्वाद में इन तरबूज को मीठा करने के लिए चीनी की चाशनी को इंजेक्शन में भरकर तरबूज को लगाया जाता है.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इस तरह के मिलावट वाले तरबूज (Adulterated Watermelon) को खाया जाए तो फूड पॉइजनिंग समेत पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं और साथ ही सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचता है सो अलग. तरबूज को अक्सर ही खरीदते समय दुकानदार काटकर दिखाता है. ऐसे में यहां बताई एक ट्रिक से आप आसानी से तरबूज में रंग की मिलावट हुई है या नहीं इसकी पहचान कर सकते हैं.
गधे से 5 बड़ी बातें सीख सकते हैं आप, जिंदगी का यह फलसफा सफलता की राह कर देगा आसान
इस ट्रिक को खुद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बताया है और इसे हेल्थ कोच मिरुना बाष्कर ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है. तरबूज में रंग की मिलावट की पहचान करने के लिए तरबूज को काटकर उसके ऊपर कागज या टिशू पेपर को रखें. अगर कागज पर लाल रंग या संतरी रंग दिखने लगे तो समझ जाएं तरबूज में रंग की मिलावट हुई है और अगर रंग ना दिखाई दे तो इसका मतलब है कि तरबूज में मिलावट नहीं हुई है.
तरबूज की मिलावट पहचानने के लिए की गई यह आसान सी ट्रिक आपकी सेहत को बिगड़ने से रोक सकती है. इसीलिए अब जब भी आपको सुर्ख लाल और रसीला तरबूज खरीदना हो तो एक बार इस छोटे से टेस्ट को करके जरूर देखें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं