Skin Care: अक्सर ही कोशिश यह रहती है कि स्किन की देखरेख इस तरह से की जाए जिससे त्वचा पर चमक और निखार तो बना ही रहे साथ ही त्वचा लंबे समय तक जवां नजर आए. त्वचा को जवां बनाए रखने और झुर्रियों (Wrinkles) से छुटकारा पाने के लिए यूं तो कई तरीके आजमाए जाते हैं लेकिन योगा एक्सपर्ट मानसी के अनुसार चेहरे को एंटी-एजिंग गुण देने के लिए आपको किसी महंगे स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने की जरूरत नहीं है बल्कि बेहद आसान से तरीके से भी त्वचा को जवां बनाए रखा जा सकता है. मानसी का मनसवनी योगा के नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट है जिसपर वे फेस योगा और स्किन केयर से जुड़े कई तरह के टिप्स वगैरह देती रहती हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
अपने ऐसे ही एक वीडियो में मानसी ने एंटी-एजिंग (Anti Aging) गुण पाने के लिए मॉर्निंग रूटीन बताया है. मानसी के अनुसार चेहरे को जवां बनाए रखने के लिए आपको किसी फेस वॉश या फिर क्लेंजर की जरूरत नहीं है बल्कि चेहरे को 8 बार पानी से धोएं. चेहरे पर इस तरह 8 बार पानी छिड़कने पर त्वचा साफ होगी और उसे एंटी-एजिंग गुण भी मिलेंगे.
झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए मानसी का बताया यह नेचुरल मास्क भी लगाया जा सकता है. इस मास्क (Face Mask) को बनाने के लिए आपको कच्चे दूध, केले और केले के छिलके की जरूरत होगी. सबसे पहले आपको केले के टुकड़े को कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाना है और चेहरे पर लगाना है. इसके बाद इस मिश्रण को हल्के हाथों से मलने के बाद चेहरे पर केले के छिलके लगाएं. केले के छिलके चेहरे पर लगाने से पहले 10 मिनट तक साइड में रखे रहने दें और उसके बाद ही चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल में लें. इस फेस मास्क के एंटी-एजिंग गुण स्किन से झुर्रियों और फाइन लाइंस को दूर रखते हैं.
लू के कारण लग गए हैं दस्त, तो एक गिलास पानी में इस चीज को मिलाकर पीने पर मिलेगा आराम
मानसी के सुझाए इस फेस पैक को भी चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक का असर चेहरे से झुर्रियों को हल्का करने में नजर आएगा और स्किन टाइटनिंग इफेक्ट्स मिलेंगे सो अलग. फेस पैक बनाने के लिए चावल के आटे (Rice Flour) और चावल के पानी को साथ मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने और 10 से 15 मिनट बाद धोकर हटा लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Aashiqui: वो फिल्म जिसने गायक, गीतकार, संगीतकार और एक्टर्स को बना दिया Superstar | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं