विज्ञापन

मकड़ियों को कैसे भगाएं? घर से मकड़ियों को हमेशा के लिए दूर रखने वाला स्प्रे कैसे बनाएं

अगर आप घर पर भी हर जगह मकड़ी के जाले दिखाई देते हैं तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं. यहां जानिए घर से मकड़ियों को कैसे भगाएं, मकड़ियों को हमेशा के लिए घर से दूर रखने वाला स्प्रे कैसे बनाएं.

मकड़ियों को कैसे भगाएं? घर से मकड़ियों को हमेशा के लिए दूर रखने वाला स्प्रे कैसे बनाएं
मकड़ियों को घर से दूर रखने वाला स्प्रे

घर की रोजाना सफाई के बाद भी किसी न किसी कोने पर मकड़ी का जाला दिख ही जाता है. कई लोगों को मकड़ी के जालों से बहुत परेशान हैं. छत के कोनों, खिड़कियों के आसपास, स्टोर रूम और कम इस्तेमाल होने वाली जगहों पर मकड़ियां जल्दी जाले बना लेती हैं. हालांकि कई लोग मकड़ी भगाने के लिए बाजार के केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनका असर भी कुछ समय के लिए ही रहता है और फिर से पहले जैसा ही हाल हो जाता है. अगर आप घर पर भी हर जगह मकड़ी के जाले दिखाई देते हैं तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं. घर से मकड़ियों को कैसे भगाएं? मकड़ियों को हमेशा के लिए घर से दूर रखने वाला स्प्रे कैसे बनाएं.

मकड़ियों को दूर रखने वाला स्प्रे कैसे बनाएं

यूट्यूब पर @IndianVloggerPinki नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में पिंकी ने मकड़ी को भगाने के लिए घरेलू स्प्रे के बारे में बताया है. इस स्प्रे को बनाने के लिए तंबाकू, नींबू और नारियल तेल की जरूरत है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी पानी में तंबाकू का एक पत्ता या थोड़ा-सा तंबाकू डाल दें. इसे 5 से 6 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें ताकि उसका अर्क पानी में अच्छी तरह मिल जाए. इसके बाद इसमें एक नींबू का रस मिला दें या फिर सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस मिश्रण को छानने के बाद इसमें लगभग आधा चम्मच नारियल तेल मिला लें. फिर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. अब इस तैयार घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें, ताकि इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सके.

किन जगहों पर करें स्प्रे?

मकड़ियां आमतौर पर घर की छत, दीवारों के कोने, स्टोर रूम, फर्नीचर के पीछे और कम रोशनी वाली जगहों पर जाले बनाती हैं. सफाई करने से पहले इन स्थानों पर स्प्रे करें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद जालों को झाड़ू या डस्टर की मदद से साफ कर लें. आप हफ्ते में एक बार घर के कोनों और मकड़ियों की जगह पर इस स्प्रे का छिड़काव करते हैं, तो जाले बनने की समस्या कम हो सकती है. मकड़ियों को इसकी गंध पसंद नहीं होती और इसके गंध से वे घर से अपने आप ही दूर रहेंगी.

यह भी पढ़ें:- घर में सांप कैसे आ जाता है? घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की टूटी कुर्सी कैसे जोड़ें? प्लास्टिक का टूटा सामान जोड़ने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं? Air Freshener Gel बनाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider, Makdi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com