विज्ञापन

Millipedes Repellent: बारिश के सीजन में गिजाई ने कर दिया है परेशान? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, भाग जाएंगे बरसाती कीड़े

बारिश में घर में गिजाई की भरमार से परेशान हैं? जानिए कपूर, लौंग जैसे आसान घरेलू उपाय, जिनकी मदद से इन बरसाती कीड़ों को घर से दूर रखा जा सकता है.

Millipedes Repellent: बारिश के सीजन में गिजाई ने कर दिया है परेशान? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, भाग जाएंगे बरसाती कीड़े
घर से गिजाई को कैसे भगाएं?

बारिश का सीजन चिलचिलाती गर्मी से तो राहत दिलाता ही है, लेकिन अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है. इस मौसम में अधिकतर लोग कीड़ों से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं. दरअसल, बारिश का पानी इन कीड़ों के घरों और मिट्टी में पानी भर जाता है, जिससे ये बाहर आना शुरू हो जाते हैं. इन्हीं में से एक कीड़ा है गिजाई. य भी एक बरसाती कीड़ा  होता है और इसके कई सारे पैर होते हैं. इस केंचुए जैसे कीड़े को कई जगह Millipede, सावन कीड़ा या गोजर भी कहा जाता है. ये मिट्टी को उपजाऊ बनाने में काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन परेशानी तब होती है जब ये झुंड में एक साथ आ जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको इन कीड़ों से छुटकारा पाने का आसान उपाय बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

गिजाई कैसे भगाएं?

1. कपूर और लौंग

गिजाई को भगाने के लिए आप कपूर और लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप दरवाजों के पास कपूर जलाएं. इसके अलावा आप कपूर और लौंग का पाउडर भी छिड़ सकते हैं. इनकी तीखी गंध ये बरसाती कीड़े भाग जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Social Media

2. नीम का तेल

नीम का तेल भी गिजाई को भगाने में काफी ज्यादा असरदार माना जाता है. इसके लिए आप पानी में मात्रा के अनुसार नीम का तेल डालें. अब इस घोल को एक स्प्र बोतल में भरें और जहां आपको ज्यादा गिजाई दिखाई दे वहां छिड़क दें. 

3. हल्दी या नमक

जहां आपको गिजाई की ज्यादा संख्या नजर आती है, आप वहां हल्दी या नमक छिड़क दें. इससे गिजाई भाग जाती हैं और आना बंद हो जाता है.

4. साफ-सफाई का रखें ध्यान

गिजाई को घर में आने से रोकने के लिए नमी को कम करना और साफ-सफाई करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. ऐसे में आप अपने घर की नियमित रूप से साफ-सफाई करते रहें और कभी-कभी फिनाइल का भी इस्तेमाल करें. इससे आपको इन बरसाती कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: घर के गार्डन में भूलकर भी न लगाएं ये 4 पौधे, खिंचे चले आ सकते हैं सांप

यह भी पढ़ें: बाथरूम के फर्श के जिद्दी दाग और साबुन की लेयर मिनटों में होगी साफ, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग हैक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Millipedes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com