विज्ञापन

गाड़ी में घुसते ही आती है अजीब सी बदबू? इस आसान नुस्खे से एक ही बार में हो जाएगी गायब

अगर आपकी गाड़ी से भी अजीब गंध आ रही है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इसके लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने एक आसान हैक शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

गाड़ी में घुसते ही आती है अजीब सी बदबू? इस आसान नुस्खे से एक ही बार में हो जाएगी गायब
गाड़ी की बदबू कैसे दूर करें?
(Photo Credit: Freepik)

कई बार हम जैसे ही गाड़ी में बैठते हैं, अंदर से एक अजीब सी गंध आने लगती है. ऐसे में पूरे सफर का मजा किरकिरा हो जाता है. कई बार तो ये बदबू इतनी ज्यादा होती है कि गाड़ी में बैठना मुश्किल हो जाता है. साथ ही सफाई करने के बाद भी ये बदबू पूरी तरह जाती नहीं है. अगर आपकी गाड़ी से भी इस तरह की स्मेल आ रही है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने गाड़ी से आने वाली इस बदबू को दूर करने का एक बेहद आसान नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

गाड़ी से क्यों आती है बदबू?

इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. जैसे- कई बार गाड़ी की सीट पर धूल जमने लगती है, इससे अजीब गंध आने लगती है. गाड़ी में खाने-पीने की चीजों के टुकड़े पड़े रहने से बदबू की परेशानी बढ़ जाती है. इसके अलावा नमी या लंबे समय तक बंद रहने से भी गाड़ी में बदबू आने लगती है. 

गाड़ी से आने वाली बदबू को दूर कैसे करें?

इसके लिए आपको एक ताजे सेब की जरूरत होगी. दिप्ती कपूर बताती हैं, एक सेब को बीच से आधा काट लें. अब, आधे कटे सेब को गाड़ी के फ्रंट में और बाकी आधे सेब को गाड़ी की पीछे वाली सीट के पास रख दें. इसे रातभर गाड़ी में छोड़ दें. अगले दिन आप सेब को गाड़ी से निकालकर फेंक सकते हैं. 

दिप्ती कपूर के मुताबिक, केवल इतना करने से आपकी गाड़ी से एक ही बार में बदबू पूरी तरह गायब हो सकती है.

सेब कैसे दूर करता है गाड़ी की बदबू?

इसे लेकर दिप्ती बताती हैं, सेब में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. इसके साथ ही इसमें हल्की नेचुरल एसिडिटी भी पाई जाती है. ये कुछ हद तक बेकिंग सोडा की तरह काम करता है. सेब हवा में मौजूद नमी और गंध को सोखने का काम करता है. ऐसे में आप भी इस आसान से नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- धोने के बाद सख्त और खुरदुरा हो जाता है तौलिया? जानें सूख के कड़क हो चुके तौलिए को वापस सॉफ्ट कैसे बनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com