विज्ञापन

Cleaning Hacks: बाथरूम के फर्श के जिद्दी दाग और साबुन की लेयर मिनटों में होगी साफ, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग हैक्स

Bathroom Cleaning Hacks: बाथरूम के फर्श पर जमे जिद्दी दाग, साबुन की परत और गंदगी को हटाना चाहते हैं? जानिए ऐसे आसान क्लीनिंग हैक्स, जो मिनटों में फर्श को साफ और चमकदार बना सकते हैं.

Cleaning Hacks: बाथरूम के फर्श के जिद्दी दाग और साबुन की लेयर मिनटों में होगी साफ, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग हैक्स
बाथरूम की टाइल्स कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Bathroom Cleaning Hacks: पूरे घर की साफ-सफाई के साथ-साथ बाथरूम की सफाई भी बहुत जरूरी है. कई बार लोग नियमित रूप से बाथरूम साफ करते तो हैं लेकिन इसके बावजूद फर्श पर जमे जिद्दी पीले दाग और टाइल्स पर चिपकी साबुन व खारे पानी की सफेद लेयर अक्सर पूरे बाथरूम का लुक खराब कर देती है. घंटों रगड़ने और महंगे क्लीनर इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार ये दाग पूरी तरह साफ नहीं होते और साथ में काफी मेहनत और समय बर्बाद भी होता है. अगर आप भी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. आज हम आपके लिए कुछ आसान क्लीनिंग हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप बाथरूम को मिनटों में साफ कर सकते हैं. इससे बाथरूम की खोई हुई चमक तो लौटेगी, साथ में जिद्दी दागो से भी छुटकारा मिल जाएगा.

दाग-धब्बों के लिए इस्तेमाल करें सफेद सिरका

सफेद सिरका घर की सफाई में काफी मददगार माना जाता है. यह पानी के दाग और जमी हुई गंदगी को साफ करने में मदद करता है. इसके लिए सिरके को पानी में मिलाकर एक घोल तैयार करें और दाग-धब्बों वाली जगहों पर लगाएं. कुछ मिनट तक छोड़ने के बाद कपड़े या स्पंज से साफ करें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें. ध्यान रहे कि अगर बाथरूम मेंं फर्श में मार्बल, ग्रेनाइट, लाइमस्टोन का इस्तेमाल हुआ है, तो सिरके का प्रयोग न करें. इससे नुकसान हो सकता है.

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा भी बाथरूम टाइल्स की सफाई के लिए एक आसान घरेलू उपाय है. इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को उन जगहों पर लगाएं जहां जिद्दी दाग, गंदगी या मैल जमाा हो गया हो. कुछ देर बाद ब्रश या स्पंज की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें और फिर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे टाइल्स साफ हो जाएंगी और चमक वापिस लौट जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

रोजाना ऐसे करें सफाई

रोजाना बाथरूम इस्तेमाल होने के बाद हल्के गर्म पानी से सफाई करना बेहद जरूरी है. गर्म पानी फर्श की गंदगी और हाल ही में बने दाग-धब्बों को साफ करने में मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले फर्श पर मौजूद धूल, बाल और बाकी कचरा साफ कर लें. इसके बाद गर्म पानी से पोछा लगाएं या फर्श को अच्छी तरह पोंछें.

डिशवॉशिंग लिक्विड का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

बाथरूम के फर्श पर जमी चिकनाई और रोजमर्रा की गंदगी को साफ करने के लिए हल्केे डिशवॉशिंग लिक्विड का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए पानी में थोड़ा सा डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करें. फिर इस घोल के इस्तेमाल से पोछा लगाएं.

इस बात का रखें ध्यान

बाथरूम की सफाई के बाद फर्श को सुखाना बिल्कुल भी न भूलें. दरअसल, बाथरूम के फर्श पर सफाई के बाद पानी जमा रहने देना ठीक नहीं होता. इससे दोबारा गंदगी और साबुन की परत जम सकती है, साथ ही फर्श फिसलन भरा भी हो सकता है, जिससे फिसलकर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: घर की एंट्री को बनाएं खूबसूरत, पौधों और सजावटी गमलों से सजाने के 5 सस्ते DIY आइडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bathroom Tiles Cleaning, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com