विज्ञापन

Diwali DIY Decoration Ideas: दीवाली पर कम खर्च में चमक उठेगा घर, अपनाएं ये 4 क्रिएटिव डेकोरेशन आइडियाज, मेहमान भी करेंगे तारीफ

क्या आप भी इस बार दीवाली पर कम बजट में घर को सजाने का सोच रहे हैं? आज हम आपके लिए 4 क्रिएटिव आइडिया लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप कम खर्च में घर को दीवाली के लिए सजा सकते हैं.

Diwali DIY Decoration Ideas: दीवाली पर कम खर्च में चमक उठेगा घर, अपनाएं ये 4 क्रिएटिव डेकोरेशन आइडियाज, मेहमान भी करेंगे तारीफ
दिवाली पर घर को कैसे सजाएं?
Photo Credit: NDTV

Diwali Par Ghar Kaise Decorate Karen: दीवाली के त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. इस खास पर्व के लिए लोगों ने घर की साफ-सफाई और सजाने का काम शुरू कर दिया है. कई लोग घर को सजाने के लिए मार्केट से महंगे-महंगे आइटम लाते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा लुक नहीं मिल पाता है. अगर इस बार आपका बजट कम है और घर को खूबसूरत तरीके से सजाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए 4 क्रिएटिव आइडिया लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप कम खर्च में घर को दीवाली के लिए सजा और चमका सकते हैं. आइए जानते हैं...

1. सजाने के लिए पुराने दीयों का करें यूज

घर को सजाने के लिए आप पुराने दीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप पिछले साले के इस्तेमाल किए हुए दीपकों कोे फिर से यूज करें. हालांकि, ध्यान दें कि दीपक टूटे-फुटे न हो. आप दीयों को पानी से अच्छी तरह साफ करें और सुखने के लिए रख दें. इसके बाद दीयों पर रंग-बिरंगे पेंट या डिजाइन बनाकर नया और खूबसूरत लुक दें. इससे कम खर्च में आपकी दीवाली की सजावट खास हो जाएगी.

2. पुराने दुपट्टों का करें इस्तेमाल

दिवाली की सजावट के लिए नए सामान खरीदने की बजाय आप घर में रखे पुराने दुपट्टों और साड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप रंग-बिरंगे दुपट्टे को टेबल पर बिछाकर उसे फेस्टिव रनर का लुक दें, वहीं किसी खूबसूरत साड़ी को पूजा के कोने या फैमिली फोटो कॉर्नर के बैकड्रॉप के रूप में इस्तेमाल कर घर की सजावट कोो शानदार बना सकते हैं. इससे कम खर्च में आसानी से आप घर को डेकोरेट कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. फेयरी लाइट्स को करें यूज

अगर आपके यहां खाली कांच की बोतल और फेयरी लाइट्स हैं तो इन्हें आप दीवाली पर यूज कर सकते हैं. इसके लिए आप खाली कांच की बोतल या जार को अच्छे से साफ करें और सूखने के लिए रख दें. इसके बाद जार में बैटरी से चलने वाली फेयरी लाइट्स रखें और उन्हें शेल्फ, खिड़की के पास या घर के एंट्री गेेट पर लटका दें या रख दें. इससे आपका घर जगमगाएगा और खूबसूरत टच भी दिखेगा.

4. फूलों से बनाएं शानदार डेकोरेटिव आइटम

घर को सजाने के लिए आप ताजे फूलों का भी यूज कर सकते हैं. ये घर में लुक में चार-चांद लगाने का काम करते हैं. इसके लिए आप गेंदे, गुलाब या किसी भी पसंदीदा फूल को इस्तेमाल कर सकते हें. आप इन फूलों को थाली या फूलदान में सजा सकते हैं. इस थाली को आप शेल्फ या टेबल के बीच में रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मनी प्लांट बढ़ नहीं रहा है तो क्या करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया मनी प्लांट पर ज्यादा पत्तियां कैसे आएंगी

यह भी पढ़ें: टाइल्स के बीच की गंदी लाइनों को कैसे साफ करें? जानिए ग्राउटिंग को साफ करने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diwali Decoration Home Ideas, Diwali 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com