विज्ञापन

टाइल्स के बीच की गंदी लाइनों को कैसे साफ करें? जानिए ग्राउटिंग को साफ करने के आसान तरीके

टाइल्स के साथ-साथ इनके बीच की लाइनों को साफ करना भी बेहद जरूरी होता है. आज हम आपको 4 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप टाइल्स के बीच की लाइनों को आसानी से साफ कर सकते हैं.

टाइल्स के बीच की गंदी लाइनों को कैसे साफ करें? जानिए ग्राउटिंग को साफ करने के आसान तरीके
टाइल्स ग्राउटिंग कैसे साफ करें
Photo Credit: NDTV

How To Clean Grout on Floor Tiles: दीवाली के त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बची हैं. लोगों ने घर में साफ-सफाई की शुरुआत भी कर दी है. ऐसे में अधिकतर लोग घर में लगी टाइल्स को तो साफ कर लेते हैं, लेकिन टाइल्स के बीच की गंदगी को साफ नहीं कर पाते हैं. इससे घर की खूबसूरती पर भी असर देखने को मिलता है. कई लोग टाइल्स की लाइन यानी ग्राउट को साफ करने में भी काफी मेहनत करते हैं फिर भी रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाा सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 4 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप टाइल्स के बीच की लाइनों को आसानी से साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

1. बेकिंग सोडा और सिरका

टाइल्स के बीच की लाइनों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरके की मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप पहले ग्राउट की लाइनों पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़कें. इसके बाद एक स्प्रे बोतल में सिरका भरकर छिड़कें. फिर थोड़ी देर के लिए रहने दें. इसके बाद ब्रश की मदद से रगड़ेंंऔर पानी से धो लें. बेकिंग सोडा और सिरका गंदगी को नरम करता है और सफाई को आसान कर देता है.

2. डिशवॉश लिक्विड और गर्म पानी

बर्तन साफ करने वाले डिशवॉश लिक्विड को भी आप ग्राउट को साफ करने में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकेे लिए आप एक बाल्टी में गर्म पानी डालें और उसमें डिशवॉश लिक्विड मिला दें. फिर इस घोल को ब्रश की मदद से टाइल की बीच की लाइनों पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर ब्रश से रगड़कर अच्छी तरह साफ कर लें. इससे गंदगी साफ हो जाएगी और टाइल्स एकदम नई जैसी लगेंगी.

Latest and Breaking News on NDTV

3. नींबू का रस और बेकिंग सोडा

नींबू का रस और बेकिंग सोडा भी ग्राउट को साफ करने में काफी मददगार साबित होता है. इशके लिए आप बेकिंग सोडा में फ्रेश नींबू का रस डाालें और एक पेस्ट तैयार कर लें. फिर इस पेस्ट को ग्राउट लाइनों पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद पानी और ब्रश की मदद से रगड़ें और टाइल्स की लाइनों को साफ कर लें. इससे ग्राउट साफ हो जाएगी और टाइल्स में नई जैसी चमक भी आएगी.

4. बेकिंग सोडा और पानी

अगर आपके पास नींबू और सिरका नहीं है तो आप बेकिंग सोडा के साथ पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप बेकिंग सोडा मेंं पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इस पेस्ट को ग्राउट की लाइनों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे गंदगी फूल जाएगी और आप ब्रश की मदद से आसानी से साफ कर सकेंगे. इससे ग्राउट खराब भी नहीं होगा और टाइल्स भी चमक जाएंगी.

यह भी पढ़ें: घर में क्या रखने से सांप नहीं आता है? सांप को घर से दूर रखने के लिए क्या जलाना चाहिए

यह भी पढ़ें: मनी प्लांट बढ़ नहीं रहा है तो क्या करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया मनी प्लांट पर ज्यादा पत्तियां कैसे आएंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks, Tiles Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com