विज्ञापन

लकड़ी के दरवाजे को कैसे साफ करें? जानिए दरवाजा पॉलिश कैसे की जाती है

आप कम खर्च में अपने पुराने लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजों और खिड़कियों को नया जैसा चमकदार बना सकते हैं. आज हम आपको घर पर DIY होममेड पॉलिश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जो आपके घर के दरवाजों और खिड़कियों को मिनटों में चमका देंगे.

लकड़ी के दरवाजे को कैसे साफ करें? जानिए दरवाजा पॉलिश कैसे की जाती है
लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियों को कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

DIY Wooden Polish: दिवाली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और लोगों ने घरों में साफ-सफाई करना शुरू कर दिया है. ऐसे में अधिकतर लोग घर के फर्श, किचन और फर्नीचर पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां अक्सर अपनी चमक खो चुकी होती हैं. ऐसे में कई लोग नई पॉलिश कराने के लिए कारपेंटर बुलाने का सोचते हैं, जिससे काफी खर्च भी होता है. अगर आप कम खर्च में अपने पुराने लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजों और खिड़कियों को नया जैसा चमकदार बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर DIY होममेड पॉलिश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जो आपके घर के दरवाजों और खिड़कियों को मिनटों में चमका देंगे. इसकी जानकारी @MaaYehKaiseKarun नाम के यूट्यूब हैंडल से शेयर की गई है.

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • 1 चम्मच शैंपू
  • 1 चम्मच सफेद सिरका
  • 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच सरसों का तेल

कैसे बनाएं पॉलिश?

दरवाजे की पॉलिश बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में शैंपू और सफेद सिरका डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद बेकिंग सोडा डालें. आप देखेंगे कि सोडा डालते ही मिश्रण में झाग बनने लगेगा, इसलिए कुछ सेकंड रुकें और फिर इसे दोबारा मिला लें. आखिर में इसमें सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपका पॉलिश बनकर तैयार हो जाएगा.

लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियों को कैसे साफ करें?

लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियों को कैसे साफ करें?

यह भी पढ़ें: रोजाना मेकअप रूटीन में Katrina Kaif करती हैं इस काजल ट्रिक का इस्तेमाल, आप भी कर सकती हैं ट्राय

कैसे करें इस्तेमाल?

इसको यूज करने के लिए पहले दरवाजे को साफ कपड़े से साफ करें ताकि धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी. फिर तैयार पॉलिश को किसी सूती कपड़े, कॉटन या स्पंज की मदद से लकड़ी के दरवाजों, खिड़कियों या फर्नीचर पर हल्के हाथों से लगाएं. खासतौर पर उन जगहों पर जहां हाथों के निशान, धूल या पुराने दाग जमा हो गए हों. कुछ ही मिनटों में लकड़ी की सतह साफ और चमकदार दिखने लगेगी.

क्यों फायदेमंद है पॉलिश?

सिरका और बेकिंग सोडा जमी गंदगी को हटाने में मदद करते हैं, जबकि सरसों का तेल लकड़ी को चमक देने का काम करता है. वहीं शैंपू सतह पर मौजूद चिकनाई और धूल साफ करने में मददगार माना जाता है. इन सभी चीजों की पॉलिश लकड़ी के पुराने सामान को नया जैसा लुक दे सकता है.

किन चीजों पर कर सकते हैं इस्तेमाल?

  • लकड़ी के दरवाजे
  • खिड़कियां
  • अलमारी
  • टेबल और कुर्सियां
  • लकड़ी का अन्य फर्नीचर

यह भी पढ़ें: DIY Bangles: कचरे में मत फेंकिए पुरानी चूड़ियां, घर पर बना लें खूबसूरत सी तोरण और वॉल हैंगिंग, जानिए आसान हैक

यह भी पढ़ें: स्किन में कोलेजन कैसे बढ़ाएं? एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com