विज्ञापन

DIY Bangles: कचरे में मत फेंकिए पुरानी चूड़ियां, घर पर बना लें खूबसूरत सी तोरण और वॉल हैंगिंग, जानिए सबसे आसान हैक

आप पुरानी चूड़ियों की मदद से दिवाली के लिए तोरण और वॉल हैंगिंग तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी की जरूरत होगी. आइए जानते हैं DIY हैक्स.

DIY Bangles: कचरे में मत फेंकिए पुरानी चूड़ियां, घर पर बना लें खूबसूरत सी तोरण और वॉल हैंगिंग, जानिए सबसे आसान हैक
पुरानी चूड़ियों से तोरण कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Purani Chudiyon Se Toran Kaise Banaen DIY Hack: दिवाली के त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और सभी लोगों ने घर की साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू कर दी हैं. अधिकतर लोग इस खास त्योहार पर बाजार से खरीदकर तोरण और वॉल हैंगिंग लाते हैं, ताकि घर की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ सके. लेकिन क्या आप जानते हैं पुरानी चूड़ियों की मदद से भी आप तोरण और वॉल हैंगिंग तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस थोड़ी सी मेहनत और  क्रिएटिविटी की जरूरत होगी. ऐसे में अगर आप भी पुरानी चूड़ियां कचरे में फेंकने जा रहे हैं तो रुक जाइए. आइए जानते हैं पुरानी चूड़ियों से घर पर तोरण और वॉल हैंगिंग बनाने का सबसे आसान हैक. इसकी जानकारी @creativity_with_payal नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

यह भी पढ़ें: नारियल के छिलके से बनाएं नेचुरल डाई, घर पर हेयर डाई बनाने का आसान तरीका

पुरानी चूड़ियों से बनाएं खूबसूरत वॉल हैंगिंग

इस DIY को बनाने के लिए सबसे पहले पुरानी चूड़ियों को इकट्ठा करें. इसके बाद ग्लिटर शीट को चूड़ी के आकार के अनुसार गोल-गोल काट लें. अब इन कटआउट्स को मिरर, स्टोन, हाफ कट बीड्स या बाकी सजावटी सामान से सजाएं. जब डेकोरेशन पूरी हो जाए, तो इन ग्लिटर शीट्स के पीछे चूड़ियों को मजबूत गोंद की मदद से चिपका दें. इसके बाद गोल्डन गोटा पट्टी या ऊन की मदद से एक लंबी स्ट्रिंग तैयार करें. नीचे की तरफ घंटियां लगाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है. फिर सजाई गई चूड़ियों को एक-एक करके स्ट्रिंग पर चिपका दें. तैयार होने के बाद इस वॉल हैंगिंग को आप घर की खाली दीवार और कोनों में लगा सकते हैं.

चूड़ियों से बनाएं बंदनवार

बंदनवार तैयार करने के लिए बकरम शीट को डबल करके मजबूत बेस बनाएं. इसके ऊपर अपनी पसंद का कपड़ा चिपकाएं या सिलाई करके फिक्स कर लें. अगर कपड़ा सिंपल है तो उसे लेस, गोटा पट्टी या बाकी सजावटी चीजों से डेकोरेट करें. अब पहले से सजाई गई चूड़ियों को कपड़े पर एक सेम दूरी पर चिपकाएं. इसके साथ टसल्स, मोती और छोटी घंटियों का इस्तेमाल करके डिजाइन को और खूबसूरत बनाया जा सकता है. खाली जगहों को भरने के लिए बड़े मिरर भी लगाए जा सकते हैं. आखिर में दोनों किनारों पर गोटा पट्टी लगाकर इसे दरवाजे या दीवार पर टांगने की व्यवस्था कर लें. आप इस तोरण को घर के दरवाजे पर लगा सकते हैं. इससे घर की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे.

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी के चरणों से लेकर दीपक और कलश तक, इस दिवाली घर पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, देखें Photos

यह भी पढ़ें: बोगनवेलिया के पौधे में फूल कैसे बढ़ाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से पत्तियों से ज्यादा आएंगे फूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com