Katrina Kaif Kajal Hacks: त्योहारों और शादियों के सीजन में हर कोई चाहता है कि उसका मेकअप खूबसूरत और लंबे समय तक टिकाऊ दिखे. खासकर आंखों का मेकअप पूरे लुक को निखारने का काम करता है. अगर आप भी काजल लगाना पसंद करती हैं, तो बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की एक आसान मेकअप ट्रिक आपके काम आ सकती है. अभिनेत्री ने अपने डेली मेकअप रूटीन का एक ऐसा काजल हैक शेयर किया, जो आंखों को ज्यादा गहरा, डिफाइंड और आकर्षक लुक देने में मदद कर सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ काजल, ब्लैक आईशैडो और एक फ्लैट ब्रश की जरूरत होगी. आइए जानते हैं कैटरीना का ये फेवरेट काजल हैक क्या है और इसे कैसे अपनाया जा सकता है.
गेम चेंजर है काजल की ये ट्रिक
एक सेशन के दौरान कैटरीना ने बताया कि उन्होंने ये ब्यूटी टिप लंदन में फिल्म 'जब तक है जान' की शूटिंग के समय सीखी थी. तब से ये ट्रिक उनके मेकअप रूटीन का हिस्सा बनी हुई है. कैटरीना के अनुसार, काजल लगाने के तरीके में किया गया ये छोटा-सा बदलाव उनकी आंखों के मेकअप के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ. उन्होंने इस हैक को 'गेम चेंजर' बताते हुए कहा कि इससे उनका रोजाना का आई मेकअप और भी बेहतर दिखने लगा है.
यह भी पढ़ें: Homemade Lipstick: चुकंदर से घर पर लिपस्टिक कैसे बनाएं? जानिए लिपस्टिक बनाने का आसान तरीका, होंठ रहेंगे गुलाबी
क्या है कैटरीना का काजल वाला हैक?
कैटरीना के अनुसार, हम सभी काजल लगाते हैं और कई लोग उसे हल्का-सा स्मज भी करते हैं. लेकिन इसके बाद एक फ्लैट ब्रश की मदद से काजल के ऊपर ब्लैक आईशैडो लगाना चाहिए. इससे काजल की लाइन पर एक लेयर बन जाती है, जो आंखों को ज्यादा गहरा, डिफाइंड और आकर्षक लुक देती है. उन्होंने बताया कि काजल और ब्लैक आईशैडो की ये मल्टी-लेयर तकनीक आंखों को ज्यादा इंटेंस लुक देती है. यही कारण है कि ये ट्रिक अब उनके लिए एक गो-टू मेकअप हैक बन चुकी है और वह इसे लगभग हर दिन इस्तेमाल करती हैं.
कैसे अपनाएं काजल का ये हैक?
इस मेकअप ट्रिक को अपनाना बेहद आसान है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना हल्का और सिंपल मेकअप करना पसंद करते हैं. सबसे पहले अपनी आंखों की लैश लाइन तरीके से काजल लगाएं. इसके बाद एक फ्लैट मेकअप ब्रश लें और उस पर थोड़ा-सा ब्लैक पाउडर आईशैडो लगाएं. अब इस ब्रश को काजल की लाइन के ऊपर हल्के हाथों से चलाएं. काजल के ऊपर आईशैडो लगाने काजल जल्दी फैलता नहीं और फीका भी नहीं पड़ता.
यह भी पढ़ें: अपराजिता के फूलों से घर पर कैसे बनाएं नेचुरल फेस जेल मास्क? जानें बनाने और लगाने का तरीका
यह भी पढ़ें: घर पर सोफे के कुशन कैसे साफ करें? कुशन से दाग, धूल और बदबू हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं