दिवाली पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा भी त्योहार की रौनक की तरह चमकता नजर आए. लेकिन घर की साफ-सफाई, खरीदारी और दूसरी तैयारियों के बीच पार्लर जाने का समय निकालना आसान नहीं होता. ऐसे में कुछ लोग घर पर ही फेस पैक और जेल मास्क तैयार करना पसंद करते हैं. अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो अलसी के बीज और अपराजिता के फूलों से बना यह होममेड जेल मास्क आजमा सकती हैं. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि, इससे स्किन में ग्लो या कसावट आने की गारंटी नहीं है.
जेल मास्क बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
जानकारी के अनुसार, अगर आप अपने घर पर अपराजिता फूल से फेस जेल मास्क बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले अलसी के बीज 2 बड़े चम्मच, अपराजिता के ताजे या सूखे फूल 6 से 8, पानी 1 से 1.5 कप, एलोवेरा जेल 1 छोटा चम्मच और गुलाब जल कुछ बूंदें ले लें. इसके बाद सभी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. जब पेस्ट जेल के रूप में तैयार हो जाए तो उसे आप अपने फेस पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
अलसी और अपराजिता से ऐसे तैयार करें जेल
एक्सपर्ट ने बताया कि सबसे पहले एक पैन में पानी डालें. इसमें अलसी के बीज और अपराजिता के फूल मिलाकर मध्यम आंच पर करीब 7 से 8 मिनट तक उबालें. जब पानी थोड़ा गाढ़ा और जेल जैसा होने लगे तो गैस बंद कर दें. अब सभी सामान को हल्का गुनगुना रहते ही साफ सूती कपड़े या बारीक छन्नी से छान लें. ऐसा करने से अलसी के बीज अलग करना आासान रहता है. तैयार जेल में एक छोटा चम्मचच एलोवेरा जेल और गुलाब जल की कूछ बूंदें मिलााकर अच्छी तरह फेंट लें.
चेहरे पर कैसे लगाएं
सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. अब तैयार जेल को उंगलियों या सााफ ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे करीब 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और फििर सामान्य पानी से धो लें. इसके बाद अपनीी स्किन के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाा सकती हैं.
इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान
साथ ही, घरेलू चीजें होने का मतलब यह नहीं है कि वे हर तरह की त्वचा के लिए सूरक्षित होंगी. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले हाथ के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें. जलन, खुजली या लालिमा होने पर इसेे चेहरे पर न लगाएं. आंखों के आसपास लगाने से बचें. घर पर तैयाार इस जेल में प्रिजर्वेटिव नहीं होते, इसलिए इसे ताजा बनाकर इस्तेमाल करना बेेहतर है. इसे लंबे समय तक स्टोर न करें.
ये भी पढ़ें- बगल का कालापन कैसे दूर करें? अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं