विज्ञापन

गोवर्धन पर होती है शस्त्रों की पूजा, जानें पूजा से पहले बंदूक की सफाई कैसे करें

इस साल गोवर्धन पूजा 10 नवंबर, मंगलवार को है. इस दिन शस्त्रों यानी हथियारों की भी पूजा की जाती है. लोग अपने हथियारों को साफ करते हैं और उनकी पूजा करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि हथियारों की सफाई के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और इस दौरान किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है-

गोवर्धन पर होती है शस्त्रों की पूजा, जानें पूजा से पहले बंदूक की सफाई कैसे करें
बंदूक की सफाई कैसे करें?
(Photo Credit: @Arun Dixit/Facebook)

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है. इस साल गोवर्धन पूजा 10 नवंबर, मंगलवार को है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है. घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और भगवान कृष्ण को भोग लगाया जाता है. इसके अलावा, कई जगहों पर इस दिन शस्त्रों यानी हथियारों की भी पूजा की जाती है. लोग अपने हथियारों को साफ करते हैं और उनकी पूजा करते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं यानी गोवर्धन पूजा के दिन आप भी शस्त्र पूजन करते हैं, तो आइए जानते हैं कि खासकर बंदूक की सफाई के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और बंदूक की सफाई कैसे करें- 

क्यों जरूरी है बंदूक की सफाई?

अगर आपके पास लाइसेंस प्राप्त बंदूक है और आप पूजा से पहले उसकी सफाई करना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. दरअसल, जब भी बंदूक से गोली चलाई जाती हे, तो बारूद जलने के कारण उसके अंदर कार्बन और गंदगी जमा हो जाती है. ऐसे में अगर लंबे समय तक बंदूक की सफाई न की जाए, तो उसके अंदर जंग लग सकती है. इससे उसके पुर्जे खराब हो सकते है और बंदूक ठीक से काम नहीं कर पाती. इसलिए समय समय पर उसकी सफाई करना जरूरी हो जाता है.

बंदूक की सफाई कैसे करें?
  • बंदूक की सफाई शुरू करने से पहले सबसे पहले उसे खाली कर लें. ध्यान रखें कि उसमें गोली न हो. 
  • इसके बाद सावधानी से बंदूक को खोलें और उसके पार्ट्स अलग कर लें. 
  • अब,  बाहरी सतह को किसी मुलायम कपड़े से साफ करें, ऐसा कपड़ा इस्तेमाल करें जिससे रेशे न निकलें.
  • अब, डीप क्लीन करने के लिए आपको गन क्लीनर की जरूरत होगी. बंदूक की सफाई के लिए खास क्लीनर आते हैं, इनसे पार्ट्स की सफाई करें. 
  • इसके बाद बंदूक को जंग से बचाने के लिए गन ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है. आपकी बंदूक के लिए कौनसा तेल सही है, इसकी जानकारी आपको दिए गए मेनुअल पर लिखी होती है. इसी के हिसाब से आप ऑयल चुन सकते हैं. 

इस तरह आप घर पर अपनी बंदूक की सफाई कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि उसे अपनी जानकारी से ज्यादा न खोलें.

यह भी पढ़े- चाकू की धार तेज कैसे करें? जानिए चाकू की धार को घर पर बनाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govardhan, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com