विज्ञापन

चिपचिपी चिमनी को घर कैसे साफ करें, नई जैसी चमक उठेगी जिद्दी दाग वाली चिमनी, बस आजमाएं ये देसी ट्रिक्स

15 Minutes Kitchen Chimney Cleaning Tips: किचन की चिमनी पर जमी जिद्दी चिकनाई और ग्रीस हटाने के लिए गर्म पानी, डिशवॉश लिक्विड और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. जानें फिल्टर और बाहरी बॉडी साफ करने के आसान तरीके और किन केमिकल्स से बचना चाहिए.

चिपचिपी चिमनी को घर कैसे साफ करें, नई जैसी चमक उठेगी जिद्दी दाग वाली चिमनी, बस आजमाएं ये देसी ट्रिक्स
चिमनी की गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड से करें सफाई
ndtv

रसोई में खाना बनाते समय तेल के छींटे, मसालों की भाप और धुआं किचन की चिमनी पर भी असर डालते हैं. धीरे-धीरे इसके फिल्टर और बाहरी हिस्से पर चिकनाई की मोटी परत जमने लगती है. कई बार डिशवॉश लिक्विड से रगड़ने के बाद भी यह गंदगी आसानी से नहीं निकलती. ऐसे में लोग चिमनी को चमकाने के लिए तेज केमिकल का इस्तेमाल करने लगते हैं जो नुकसानदायक हो सकता है. अगर आपकी चिमनी भी चिपचिपी हो गई है तो कुछ आसान तरीकों से इसकी सफाई कर सकते हैं.

गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड से करें सफाई

अगर चिमनी के फिल्टर पर ज्यादा पुरानी ग्रीस नहीं जमी है तो गर्म पानी और लिक्विड डिशवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले चिमनी का स्विच बंद करके प्लग निकााल दें. इसके बाद निर्माता के निर्देशों के अनुसार फिल्टर निकालें. एक टब में गर्म पानी लेकर उसमें थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. फिल्टर को कुछ देर इसमें भिगोकर रखें. फिर मूलायम ब्रश से धीरे-धीरे साफ करें और पानी से धोकर पूरी तरह सुखा लें.

बेकिंग सोडा से हटाएं जिद्दी चिकनाई

फिल्टर पर जमी चिकनाई साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कियाा जा सकता है. इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे ग्रीस वाली जगह पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें. इसके बाद मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें. हालांकि, फिल्टर की धातु के हिसाब से यह तरीकाा सुरक्षित है या नहीं, इसकी जानकारी पहले मैनुअल में जरूर देख लें.

चिमनी की बाहरी बॉडी कैसे करें साफ?

चिमनी के बाहरी हिस्से पर जमी चिकनाई हटाने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े और हल्के साबुन वााले पानी का इस्तेमाल करें. कपड़े को हल्का गीला करके बॉडी को पोंछें और फिर सूखे कपड़े से साफ कर दें. बटन, डिस्प्ले और इलेक्ट्रिककल हिस्सों पर सीधे पानी या क्लीनर न डालें.

ये भी पढ़ें- नॉन-स्टिक पैन से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं? पैन के जले हुए दाग हटाने का आसान तरीका

सफाई करते समय इन गलतियों से बचें

चिमनी साफ करने के लिए कास्टिक सोडा, थिनर या नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमााल न करें. ये त्वचा, धातु की सतह और चिमनी के दूसरे हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. सिरकाा और बेकिंग सोडा को मिलाकर इस्तेमाल करने से भी सफाई का असर बढ़ने की गारंटी नहीं होती है. फिल्टर को साफ करने से पहले चिमनीी का मॉडल और निर्माता के निर्देश जरूर जांचें.

कितने दिनों में साफ करें चिमनी?

चिमनी के फिल्टर कितनी जल्दी गंदे होते हैं, यह खाना बनाने की आदत और इस्तेमाल पर निर्भर करता है. नियमितत रूप से फिल्टर की जांच करें और जरूरत के अनुसार सफााई करें. मोटर या अंदरूनी हिस्सों में ग्रीस जमा होने पर खुद खोलनेे के बजायय सर्विस टेक्नीशियन की मदद लें.

ये भी पढ़ें- ततैया का छत्ता कैसे हटाएं? घर से ततैया भगाने की दवा कौन सी है, बिरनी के काटने पर क्या करना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greasy Chimney Hack, Chimney Cleaning, Chimney Cleaning Tips And Tricks, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com