विज्ञापन

ततैया का छत्ता कैसे हटाएं? घर से ततैया भगाने की दवा कौन सी है, बिरनी के काटने पर क्या करना चाहिए

घर में अक्सर दीवारों के कोनों, छतों और खिड़कियों के आसपास ततैया अपना छत्ता बना लेती है, जिसे भगाना मुश्किल हो जाता है. यहां जानिए बिरनी यानी ततैया कैसे भगाएं. ततैया का छत्ता कैसे हटाएं और बिरनी को भगाने के लिए क्या करना चाहिए?

ततैया का छत्ता कैसे हटाएं? घर से ततैया भगाने की दवा कौन सी है, बिरनी के काटने पर क्या करना चाहिए
ततैया का छत्ता कैसे हटाएं?

आपको कभी न कभी पीली ततैया ने डंक जरूर मारा होगा. अक्सर ततैया घर के आसपास या फिर पेड़ों के पास घूमते हुई दिखाई देती है. ततैया को कई जगह बिरनी भी कहा जाता है. इसका डंक बहुत खतरनाक होता है, जो सूजन या फिर बुखार तक कर देता है. ये अक्सर दीवारों के कोनों, छतों और खिड़कियों के आसपास अपना छत्ता बनाती है. शुरुआत में इसका घोंसला छोटा होता है तो लोग ज्यादातर नजरअंदाज कर देते हैं और फिर कुछ समय में ही ये बड़ा छत्ता बना लेती है, लेकिन एक बार इसका छत्ता बड़ा हो जाए तो उसे हटाना बहुत मुश्किल काम हो जाता है, क्योंकि छत्ते पर ततैया यानी बिरनी की झुंड जमा हो जाता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर बिना छेड़े ततैया का छत्ता कैसे हटाएं और बिरनी को भगाने के लिए क्या करना चाहिए?

ततैया का छत्ता कैसे हटाएं?

पीली ततैया का डंक बहुत दर्दनाक होता है. इसके काटने पर जलन, सूजन और दर्द होता है. इसके अलावा कई लोगों को एलर्जी या बुखार तक हो जाता है. ऐसे में लोग इससे बचते हैं. हालांकि, ततैया को भगाने के लिए साबुन का घोल आपकी मदद कर सकता है. ततैयों यानी बिरनी को भगाने के लिए ये आसान घोल बहुत फायदेमंद है.

  • एक बर्तन में लगभग 2 गिलास पानी लें.
  • इसमें 2 से 3 चम्मच लिक्विड साबुन या डिशवॉश लिक्विड मिलाएं.
  • इसे अच्छी तरह घोलें ताकि झाग बन जाए.
  • इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें और जहां ततैया के छत्ते पर हल्का स्प्रे करें.
  • ये झाग उनके पंखों पर चिपक सकता है, जिससे वे उस जगह को छोड़कर चली जाती हैं.

ततैया भगाने का आसान तरीका

घर से ततैया को भगाने के लिए डेटॉल और शैंपू का इस्तेमाल करें. इसके लिए 2 गिलास पानी लें. उसमें 2 ढक्कन डेटॉल मिलाएं. थोड़ा सा शैंपू डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे स्प्रे बोतल में भरकर छत्ते के आसपास या ततैयों के बैठने वाली जगह पर छिड़काव करें. इसकी गंध और झाग के कारण ततैया उस स्थान से दूर रहेगी.

बिरनी के काटने पर क्या करना चाहिए

  • डंक को अपनी उंगलियों या चिमटी से दबाकर निकालने की कोशिश न करें.
  • किसी सपाट किनारे वाली चीज से डंक वाली जगह को खुरचकर निकाल दें.
  • डंक निकालने के बाद, प्रभावित जगह को साबुन और ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें.
  • ज्यादा दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर लहसुन रगड़ने से क्या होता है? क्या लहसुन के रस से बाल दोबारा उगते हैं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: एयर फ्रायर की जिद्दी बदबू कैसे दूर करें? एयर फ्रायर की सफाई करने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tataiya, Wasp Nest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com