ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोग रोजाना लंच बैग का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर हम लंच बॉक्स की सफाई तो रोजाना अच्छे से कर लेते हैं, लेकिन लंच बैग को नियमित रूप से साफ करना संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में लंच बैग पर तेल, दाल और ग्रेवी के जिद्दी पीले दाग लग जाते हैं, जिसे कभी-कभी साफ करना भी मुश्किल हो जाता है. साथ ही कभी-कभी बदबू भी आने लगती है, जिसके कारण लंच बैग में खाना भी नहीं ले जा पाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 4 ऐसी क्लीनिंग टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप लंच बैग को आसानी से साफ कर सकते हैं. इन हैक्स की मदद से आप फैब्रिक को नुकसान पहुंचाए बिना लंच बैग को पूरी तरह साफ, बैक्टीरिया-मुक्त और एकदम नए जैसा फ्रेश बना सकते हैं.
1. बेकिंग सोडा
लंच बैग से दाग और बदबू हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप लंच बैग में बेकिंग सोडा छिड़क दें और एक रात के लिए छोड़ दें. अगले दिन लंच बैग को ब्रश और कपड़े से साफ कर लें. इससे लंच बैग की बदबू दूर हो जाएगी.
2. लिक्विड डिशवॉश और गुनगुना पानी
लंच बैग को साफ करने के लिए लिक्विड डिशवॉश और गुनगुना पानी भी काफी मददगार माना जाता है. इसके लिए आप गुनगुने पानी में लिक्विड डिशवॉश मिलाएं और फिर अच्छे से मिलाकर लंच बैग को धोएं. इसके बाद ब्रश की मदद से लंच बैग को अच्छे से साफ करें. इससे जिद्दी दाग हटेंगे और बदबू से भी छुटकारा मिलेगा.
3. सिरका और पानी
लंच बैग को साफ करने के लिए आप पहले बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाएं. इसके बाद इस घोल में एक कपड़ा भिगोएं और फिर लंच बैग के जिद्दी दागों को रगड़कर साफ करें. फिर साफ कपड़े से पोछें और थोड़ी देर सूखने के लिए छोड़ दें. इससे जिद्दी दाग आसानी से हटेंगे और बदबू भी खत्म हो जाएगी.
4. सिलाई और टांकों पर दें ध्यान
खान के छोटे-छोटे टुकड़े अक्सर सिलाई और टांकों पर जम जाते हैं जिसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सफाई के दौरान लंच बैग की सिलाई और टांकों पर ध्यान दें और ब्रश से साफ कर दें. इसके लिए आप साबुन के पानी को इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: टाइल की लाइनों की गंदगी और दाग नेचुरली कैसे साफ करें, ये है 5 आसान तरीके, एकदम चमक उठेगी टाइल्स
यह भी पढ़ें: घर में हो गई बहुत सारी छिपकलियां, इन 5 नेचुरल तरीके से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं