दिवाली का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस मौके पर लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्तियां खरीदकर लाते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं. लेकिन अगर इस बार आप बाजार से मूर्ति खरीदने के बजाय अपने हाथों से कुछ खास बनाना चाहते हैं तो मिट्टी से लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा तैयार कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर मूर्ति बनाने का एक ऐसा ही तरीका सामने आया है. जिसमें मिट्टी से लेकर कमल के फूल, मुकुट और आभूषण तक खुद तैयार किए जाते हैं.
सबसे पहले तैयार करें मिट्टी का बेस
यूट्यूब एक्सपर्ट ने बताया कि मूर्ति बनाने के लिए सबसे पहले मिट्टी को अच्छी तरह तैयार कर लें. इसके बाद मिट्टी की दो चौकोर स्लैब बनाएं. एक स्लैब पर मां लक्ष्मी और दूसरी पर भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार की जाएगी. अब दोनों स्लैब के बीच में कमल के फूल का बेस बनाकर चिपका दें. कमल की पंखुड़ियां बनाने के लिए मिट्टी के छोटे-छोटे टुकड़े तैयाार करें और उन्हें चारों तरफ लगाएं. सुई या किसी पतले टूल की मदद से पंखुड़ियों पर लकीीरें भी बना सकते हैं.
ऐसे बनाएं लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा
उन्होंने बताया कि अब मिट्टी से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के शरीर का आकार तैयार करें. इसके लिए मिट्टी को छोटे-छोटे हिस्सों में जोड़ते हुए शरीर, पेट, छाती और पैरों की आकृति बनाएं. इसके बाद पतली मिट्टी के कॉइल से दोनों के हाथ तैयार करें. वीडियो में दोनों प्रतिमाओं के लिए चार-चार हाथ बनाए गए हैं. हाथों और पैरों को शरीीर से मजबूती से जोड़ने के लिए पीछे की तरफ भी थोड़ी मििट्टी लगाएं.
मुकुट और गहनों से दें सुंदर लुक
प्रतिमा का बेसिक आकार तैयार होने के बाद चेहरे, बाल और कपड़ों की बारीकियां बनाएं. मिट्टी के पतले कॉइल से हार, कंगन और कमरबंद तैयार किए जा सकते हैं. सुुई और पेन की रिफिल से मुकुट और गहनों पर डिजाइन बनाएं. मां लक्ष्मी के हाथों में छोोटे कमल के फूल और भगवान गणेश के हाथों में लड्डू व अन्य प्रतीक तैयार करके लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- पानी की टंकी में एयर प्रेशर क्यों है जरूरी, यह करते ही नल में पानी का प्रेशर हो जाएगा डबल
उल्लू और मूषक बनाना न भूलें
एक्सपर्ट ने बताया कि मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू और भगवान गणेश के वाहन मूषक को भी मिट्टी से तैयार करें. दोनों प्रतिमाओं के पास इन्हें सजाएं. आखििर में ब्रश और थोड़े पानी की मदद से मूर्ति की सतह को साफ और चिकनाा कर लें. प्रतिमा को पूरी तरह सूखने दें. इसके बाद अपनी पसंद के रंगों से इसे सजा सकते हैं. इस तरह घर पर तैयार की गई मिट्टीी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा दिवाली की सजावट और पूजा की तैयारियों को खाास बना सकती है.
ये भी पढ़ें- लकड़ी के दरवाजे को कैसे साफ करें? जानिए दरवाजा पॉलिश कैसे की जाती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं