विज्ञापन

DIY Decoration Ideas: दिवाली से पहले कम खर्च में सजाएं घर की बालकनी, पुरानी बोतलें और बेकार सामान आएंगे काम, जानिए कमाल के 4 हैक्स

थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान DIY आइडियाज अपनाकर आप अपनी बालकनी को शानदार मेकओवर दे सकते हैं. इसके लिए आप घर में मौजूद पुरानी बोतलें, खाली डिब्बे, फेयरी लाइट्स और बाकी चीजें यूज कर सकते हैं.

DIY Decoration Ideas: दिवाली से पहले कम खर्च में सजाएं घर की बालकनी, पुरानी बोतलें और बेकार सामान आएंगे काम, जानिए कमाल के 4 हैक्स
कम खर्च में बालकनी कैसे सजाएं?
Photo Credit: NDTV

Balcony Kaise Decorate Karen: दिवाली के पावन त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और अधिकतर लोगों ने घरों को सजाना शुरू कर दिया है. ऐसे में दिवाली से पहले अगर आप अपनी बालकनी को नया और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो इसके लिए महंगे फर्नीचर या महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद पुरानी बोतलें, खाली डिब्बे, फेयरी लाइट्स और बाकी चीजों की मदद से भी बालकनी को खूबसूरत बनाया जा सकता है. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान DIY आइडियाज अपनाकर आप अपनी बालकनी को ऐसा मेकओवर दे सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 4 ऐसे कमाल के हैक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से घर की बालकनी को कम खर्च में सजा सकते हैं. 

1. फेयरी लाइट्स

फेयरी लाइट्स कम खर्च में बालकनी को खूबसूरत बनाने का आसान तरीका हैं. शाम के समय ये लाइट्स बेहद खूबसूरत लगती हैं. आप इन्हें बालकनी की रेलिंग पर लपेट सकते हैं, दीवारों पर टांग सकते हैं या फिर पुरानी कांच की बोतलों और जार के अंदर रखकर सजावटी लाइट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. अच्छे रिजल्ट्स के लिए ऐसी लाइट्स चुनें जो बाहर इस्तेमाल करने के लिए परफेक्ट हों.

2. पुराने जार का करें यूज

पुरानी प्लास्टिक की बोतलों, टिन के डिब्बों, बाल्टियों या इस्तेमाल न होने वाले मग को फेंकने के बजाय खूबसूरत प्लांटर में बदला जा सकता है. सबसे पहले इन्हें अच्छी तरह साफ करें और पानी निकलने के लिए नीचे छोटे-छोटे छेद बना लें. इसके बाद कंटेनरों को अपनी पसंद के कलर से पेंट करें और सजाएं. फिर इनमें इनडोर पौधे, हर्ब्स या मौसमी फूल लगाएं. ये DIY आइडिया आपकी बालकनी में हरियाली और फ्रेशनेस बढ़ाएगा.

कम खर्च में बालकनी कैसे सजाएं?

कम खर्च में बालकनी कैसे सजाएं?

यह भी पढ़ें: इनामी कीड़ा दिलाएगा 2000 रुपये, दीमक का बाप है ये कीड़ा, घर में दिखे तो क्या करें और कैसे भगाएं

3. पुराने रग्स और कुशन को करें यूज

पुरानी बालकनी को कंफर्टेबल और खूबसूरत बनाने के लिए आप आउटडोर इस्तेमाल के लिए पुराना रग, फर्श पर रखने वाले कुशन और रंग-बिरंगे तकिए के कवर इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें बालकनी के किसी एक कोने में सजा दें, जिससे बैठकर किताब पढ़ने, सुबह की चाय का आनंद लेने या परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक आरामदायक जगह तैयार हो जाए. इसके लिए बेहतर होगा कि ऐसे कपड़े चुनें जिन्हें आसानी से धोया जा सके और बारिश के दौरान उन्हें अंदर रख दें.

4. पुराने फर्नीचर का करें इस्तेमाल

सजावट के लिए महंगे बालकनी फर्नीचर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद पुराने लकड़ी के स्टूल, छोटी बेंच या मजबूत कुर्सी का दोबारा इस्तेमाल करके बैठने की जगह बना सकते हैं. इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए रंग-बिरंगे कुशन कवर और मुलायम थ्रो या चादर का इस्तेमाल करें. इससे बालकनी का कोना न सिर्फ सुंदर दिखेगा बल्कि बैठने में भी कंफर्टेबल लगेगा. ध्यान रखें कि फर्नीचर ऐसा हो जो मौसम को सह सके या फिर उसे बारिश और नमी से बचाकर रखा जा सके.

यह भी पढ़ें: Diwali 2026: बाजार से मूर्ति खरीदने की जगह घर पर बनाएं लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, देखें स्टेप-बाय-स्टेप DIY तरीका

यह भी पढ़ें: लाइट वाले कीड़े कैसे भगाएं? कीड़े से छुटकारा पाने का सबसे तेज तरीका क्या है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com