विज्ञापन

दिवाली की पूजा से पहले तांबे का लोटा कैसे साफ करें? जानिए तांबे के बर्तन साफ करने का आसान तरीका

अगर आप भी दिवाली से पहले तांबे के बर्तनों को बिना केमिकल के साफ करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से तांबे का लोटा और बर्तन साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं.

दिवाली की पूजा से पहले तांबे का लोटा कैसे साफ करें? जानिए तांबे के बर्तन साफ करने का आसान तरीका
तांबे का लोटा कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Tambe ka Lota Kis Chiz se Saaf Karen: दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म में प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस साल दिवाली 8 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी. इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने का खास महत्व होता है. ऐसे में पूजा से पहले तांबे के बर्तनों की सफाई करना जरूरी होता है, ताकि वे चमकदार और साफ दिखें. हालांकि समय के साथ तांबे के लोटे, मटकी और गिलास पर पानी के दाग, कालापन और नीले-हरे निशान जमा होने लगते हैं, जिससे उनकी चमक फीकी पड़ जाती है. अगर आप भी दिवाली से पहले तांबे के बर्तनों को बिना केमिकल के साफ करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से तांबे का लोटा और बर्तन साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी @GhareluTipsandTricks नाम के हैंडल से शेयर की गई है.

तांबे के बर्तन साफ करने के लिए जरूरी चीजें

  • गेहूं के आटे का चोकर
  • 1 ढक्कन सिरका
  • 1 चम्मच नमक
  • थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड
  • थोड़ा पानी

यह भी पढ़ें: ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं? घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका

ऐसे तैयार करें सफाई का पेस्ट

सबसे पहले एक कटोरी में गेहूं का चोकर लें. इसमें सिरका और नमक मिलाएं. अगर चाहें तो थोड़ा सा बर्तन साफ करने वाला लिक्विड भी डाल सकते हैं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो. अब आपका तांबे के बर्तन साफ करने वाला पेस्ट तैयार हो गया है. 

तांबे का लोटा और बर्तन कैसे साफ करें?

तैयार पेस्ट को तांबे के बर्तनों की सतह पर अच्छी तरह लगा दें. कुछ मिनट तक इसे हल्के हाथों से पूरे बर्तन पर फैलाएं. दरअसल, चोकर और नमक हल्के स्क्रब की तरह काम करते हैं, जबकि सिरका जमी हुई गंदगी और दाग हटाने में मदद करता है. इसके बाद बर्तन को साफ पानी से धो लें और सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें. इससे तांबे पर जमा कालापन आसानी से साफ हो जाएगा और बर्तन नए जैसे चमकने लगेंगे.

लंबे समय तक चमक बनाए रखने के टिप्स

  • बर्तन धोने के तुरंत बाद सूखे कपड़े से पोंछ लें.
  • तांबे के बर्तनों में पानी लंबे समय तक जमा न रहने दें.
  • तेज केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल करने से बचें.
  • समय-समय पर घरेलू तरीके से सफाई करते रहें.

यह भी पढ़ें: Diwali Mehndi Design 2026: दिवाली पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, देखें एक से बढ़कर एक मेहंदी डिजाइन की Photos

यह भी पढ़ें: दिवाली पर घर को दें फेस्टिव लुक, लास्ट मिनट सजावट के ये 6 आसान तरीके आएंगे काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com