How to clean a mop head with bleach: घर के फर्श को साफ करने के लिए अधिकतर घरों में पोछे का इस्तेमाल किया जा रहा है. कई लोग पोछे के कपड़े को हाथ से इस्तेमाल करते हैं, तो कई लोग वाइपर में लगाकर पोछा लगाते हैं. समय के साथ-साथ पोछे का कपड़ा काफी ज्यादा गंदा और मैला हो जाता है. ऐसे में जब इसे यूज किया जाता है तो फर्श साफ होने की जगह गंदा होने लगता है. इस स्थिति में पोछे के कपड़े को साफ करना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 2 तरीकेे बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पोछे के कपड़े और मॉप को एकदम नया जैसा चकाचक कर सकते हैं. आइए जानते हैं...
गंदा पोछा कैसे साफ करें | Pocha kaise saaf karen
1. सफेद सिरका और पानी
पोछे के कपड़े को साफ करने के लिए आप सफेद सिरका और पानी की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप एक बाल्टी में गर्म पानी भरें और उसमें सफेद सिरके की कुछ बूंदें मिलाएं. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद गंदा-मैला पोछे का कपड़ा इसमें डााल दें और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें. अब इस पानी से कपड़े को तब तक साफ करें जब तक कचरा निकलना न बंद हो जाए. आखिर में साफ पानी में कपड़े को डालें और सही से धो लें. फिर सुखाने के लिए डाल दें. इससेे पोछे का कपड़ा मिनटों में साफ हो जाएगा.
2. ब्लीच का करें इस्तेमाल
मॉप में गंदगी के साथ-साथ बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं. ऐसे में इसकी सफाई के लिए आप ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप एक बाल्टी में बराबर मात्रा में पानी और ब्लीच मिला लें. दोनों को मिक्स करने के बाद इसमें मॉप को डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे गंंदगी और बैक्टीरिया आसानी से साफ हो जाएगी. साथ ही आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी.
इन बातों का रखें ध्यान
- पोछे के कपड़े को कभी भी गिला न रखें.
- पोछे के कपड़े को यूज करने के बाद अच्छे से सुखा लें.
- गंदे पोछे को हर 2 से 3 महीने में बदलना सही माना जाता है.
नल साफ करने के लिए कौन सा केमिकल अच्छा है?
आपको स्टील की नल पर जमा खारे पानी के निशान हटाने के लिए बाजार से केमिकल लेने की जरूरत नहीं बल्कि आपको घर पर ही नल साफ करने का केमिकल मिल जाएगा. जी हां, नल साफ करने के लिए सफेद सिरका (White Vinegar), नींबू का रस खासकर इस्तेमाल किए जाते है. यह केमिकल आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: टॉयलेट मग को साफ करने का तरीका क्या है? टॉयलेट मग कैसे साफ करें, कितने दिन में बदलना चाहिए मग, जानिए यहां
यह भी पढ़ें: पानी की बोतल के ढक्कन को साफ करने का क्या तरीका है? बोतल के ढक्कन को कैसे साफ करें, जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं