कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके होंठ हर समय ड्राई रहते हैं. तमाम तरह की चीजें लगाने के बाद भी होंठ फटते रहते हैं, किनारों से काले पड़ जाते हैं या होंठ एकदम डार्क दिखते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इसे लेकर फेमस न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सोनिया नारंग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने अलग-अलग तरह की लिप प्रॉब्लम को ठीक करने के कुछ असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
होंठ हमेशा सूखे रहते हैं तो क्या करें?
सोनिया नारंग कहती हैं, अगर आपके होंठ बार-बार फटते हैं या लिप्स हमेशा ड्राई रहते हैं, तो ऐसा ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी के चलते हो सकता है. इस कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में अखरोट शामिल करें. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा में नमी बनाए रखने और स्किन बैरियर को मजबूत करने में मदद करता है.
यह भी देखें-
होंठों के कोने फटते हैं तो क्या करें?न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, अगर आपके होंठ कोनों से फटे रहते हैं, तो ये विटामिन B2 की कमी के चलते हो सकता है. इस कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में मशरूम को शामिल कर सकते हैं. मशरूम में विटामिन B2 भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन सेल्स की मरम्मत में मदद करता है.
होंठों का रंग फीका पड़ने लगा है तो क्या करें?अगर होंठ जरूरत से ज्यादा फीके या सफेद नजर आते हैं, तो ये आयरन की कमी के चलते हो सकता है. इस कंडीशन में न्यूट्रिशनिस्ट पालक को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देती हैं. पालक में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है.
होंठ काले हो रहे हैं तो क्या करें?इन सब से अलग अगर आपके होंठ अचानक काले पड़ने लगे हैं, तो सोनिया नारंग इसे मेलेनिन ज्यादा होने का साइन बताती हैं. इस कंडीशन में न्यूट्रिशनिस्ट आंवला खाने की सलाह देती हैं. आंवला विटामिन C से भरपूर होता है. विटामिन C एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर डार्क लिप्स की परेशानी को कम कर सकता है, साथ ही ये त्वचा के लिए जरूरी कोलेजन बनाने में भी मदद करता है.
हालांकि, अगर अगर आपके होंठ लगातार फट रहें हैं, कोनों पर घाव या संक्रमण है या जलन की परेशानी है, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- Upper Lips और ठुड्डी के बालों को कम कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया लड़कियों के लिए सबसे असरदार तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं