विज्ञापन

50 की उम्र में द‍िखेंगी 30 साल की, मुल्‍तानी म‍िट्टी में टमाटर का रस म‍िलाकर लगाएं यह फेस पैक, झुर्रियां गायब

50 साल की उम्र में चेहरा झुर्रियों से भर गया है और आप 60 की द‍िखने लगी है तो यह दादी और नानी का देसी नुस्‍खा 7 सात में आपकी सारी र‍िंकल दूर कर स्‍क‍िन को बना देगा 30 साल की उम्र का.

50 की उम्र में द‍िखेंगी 30 साल की, मुल्‍तानी म‍िट्टी में टमाटर का रस म‍िलाकर लगाएं यह फेस पैक, झुर्रियां गायब
झुर्रियां हटाने के उपाय.

आजकल के भागदौड़ भरे जीवन, बढ़ते प्रदूषण, तनाव और गलत खानपान के कारण स्किन पर उम्र का असर झलकने लगता है. वहीं, चेहरे की नेचुरल कसावट भी कम होने लगती है. इस कारण झुर्रियां उभरने लगती हैं और त्वचा बेजान नजर आने लगती है. ऐसे में महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय आप देसी घरेलू नुस्‍खों से अपनी स्‍क‍िन की खोई हुई चमक वापस पा सकती हैं. आप महंगे प्रोडक्‍ट जब तक लगाते हैं, चेहरे पर ग्‍लो बना रहता है और जैसे ही बंद कर देते हैं फ‍िर चेहरे की स्‍क‍िन वैसी रह जाती है. अगर नेचुरल चीजें चेहरे पर लगाते हैं, तो उसकी चमक ज्‍यादा समय तक बरकरार रहती है. आप चाहती हैं क‍ि आपके चेहरे पर परमानेंट चमक बनी रहे तो क‍िचन में मौजूद ये चीजें डालकर फेस पैक बनाइए . मुल्तानी मिट्टी और टमाटर के रस का यह होममेड एंटी-एजिंग फेस पैक चेहरे को बिना नुकसान पहुंचाए अंदर तक साफ करता है. वह चेहरे को जवां और चमकदार बनाता है. इससे आप 50 साल की उम्र में भी 30 साल की नजर आती हैं. 

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर के रस का रामबाण नुस्‍खा (Skin Benefits)


यह देसी फेस पैक स्किन केयर के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है

 स्किन टाइटनिंग (Skin Tightening)
 मुल्तानी मिट्टी चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को सोखकर पोर्स को टाइट कर देती है, जिससे स्किन में कसावट आती है और चेहरे की त्‍वचा जवान द‍िखने लगती है. 

 झुर्रियों से म‍िलेगी राहत
 टमाटर में मौजूद लाइकोपीन (Lycopene) और विटामिन सी एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो चेहरे की फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने में काफी मददगार है. 

गुलाबी निखार और ग्लो आएगा 
 टमाटर का रस त्वचा से टैनिंग को हटाकर चेहरे पर नेचुरल न‍िखार लाता है. 

 पिंपल्स और दाग-धब्बों से म‍िलता है छुटकारा
 मुल्तानी मिट्टी का ठंडा प्रभाव मुहांसों और उनके निशानों को को एकदम हल्का कर देता है. 

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर फेस पैक बनाने का तरीका 

इस एंटी-एजिंग फेस पैक को बनाने के लिए आपको घर में आसानी से मिलने वाली चीजों की जरूरत होगी
 मुल्तानी मिट्टी पाउडर  1 बड़ा चम्मच लें,  ताजा टमाटर का रस 2 बड़े चम्मच,  गुलाब जल 1 छोटा चम्मच, कच्चा दूध या दही  1 छोटा चम्मच यह ऑप्‍शनल है, जो ड्राई स्‍क‍िन वालों के ल‍िए है. 

fssv

fssv


फेस पैक बनाने और लगाने का स्टेप-बाय-स्टेप बनाने का तरीका 
 पेस्ट तैयार करने का यह है तरीका. आ सबसे पहले एक साफ कांच या मिट्टी की कटोरी लें. इसमें एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दो चम्मच फ्रेश टमाटर का रस डालें.  अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें. 
यह ध्‍यान रखें क‍ि अगर आपकी स्‍क‍िन ड्राई (Dry Skin) है, तो इसमें एक चम्मच कच्चा दूध या ताजा दही मिला सकते हैं आप. 

 यह है लगाने का सही तरीका 
  फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश या सादे पानी से धोकर अच्‍छे से सुखा लें.  अब ब्रश या उंगलियों की मदद से इस पैक को चेहरे और गर्दन पर ऊपर की दिशा (Upward Direction) में लगाते जाइए.  अब आप इसे 15 से 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें. 
 धोने का यह है सही तरीका
 जब पैक हल्का सूखने लगे तो चेहरे को ठंडे पानी से छींटे मारकर धोएं. 
 हल्के हाथों से गोल-गोल (Circular Motion) मसाज करते हुए पैक को आप हटाइए, फेस पैक को रंगड़ना नहीं है. 
 चेहरा सुखाने के बाद कोई हल्का मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाइए.

चेहरे पर ऐसे आएगा ग्‍लो 
इस्तेमाल का यह है सही नियम: अच्छे और नेचुरल ग्लो के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार जरूर करें. 
 करें पैच टेस्ट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव (Sensitive) है, तो चेहरे पर लगाने से पहले हाथों या गर्दन पर पैच टेस्ट जरूर करें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com