लिपस्टिक आपके मेकअप को एन्हांस करने का काम करती है. यही वजह है कि लिपस्टिक लगाना लगभग हर लड़की और महिला को पसंद होता है. हालांकि, इसके साथ एक परेशानी भी झेलनी पड़ती है, वो ये कि रोज या लंबे समय तक लिपस्टिक लगाने से होंठों का रंग थोड़ा काला पड़ने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है यानी आपके लिप्स भी लिपस्टिक से डार्क पड़ने लगें हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों को काला होने से कैसे बचाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
नंबर 1- मैट की जगह ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं
अगर आपके होंठ जल्दी सूखते हैं या लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों का रंग गहरा लगता है, तो एक्सपर्ट मैट लिपस्टिक लगाने की जगह ग्लॉसी लिपस्टिक लगाने की सलाह देती हैं. बहुत ज्यादा मैट लिपस्टिक होंठों को और ड्राई कर सकती है, जिससे लिप्स डार्क पड़ने लगते हैं.
नंबर 2- लाइट कलर की लिपस्टिक चुनेंलिपस्टिक का रंग भी बहुत जरूरी है. डर्मेटोलॉजिस्ट ऐसी लिपस्टिक लगाने की सलाह देती हैं, जिसकी शेड आपके स्किन टोन से मिलती हो. एक्सपर्ट के मुताबिक, न्यूड और ब्राउन शेड्स में आमतौर पर रेड और पर्पल शेड्स की तुलना में कम पिगमेंट होता है.
नंबर 3- रात को सोने से पहले लिपस्टिक को अच्छी तरह साफ करेंलिपस्टिक लगाने के बाद उसे सही तरीके से हटाना भी बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट सलाह देती हैं कि खासकर रात को सोने से पहले होंठों पर लगी लिपस्टिक को पूरी तरह साफ कर लें. इसके लिए आप ऑयल या माइसेलर वॉटर का इस्तेमाल कर सकती हैं. लिपस्टिक हटाते समय होंठों को जोर-जोर से न रगड़ें. धीरे-धीरे साफ करें, ताकि होंठों की नाजुक त्वचा को नुकसान न हो.
नंबर 4- SPF वाला लिप बाम लगाना न भूलेंहोंठों का कलर डार्क न पड़े, इसके लिए एक्सपर्ट लिपस्टिक लगाने से पहले और लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों पर SPF वाला लिप बाम जरूर लगाने की सलाह देती हैं.
नंबर 5- हर दिन लिपस्टिक न लगाएंइन सब से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट सलाह देती हैं कि रोज लिपस्टिक लगाने से बचें. यानी कुछ दिन होंठों को बिना लिपस्टिक के भी रहने दें. इससे आपको अपने होंठों की नेचुरल केयर करने का समय मिलेगा.
इन आसान बातों का ध्यान रखकर आप लिपस्टिक भी लगा सकती हैं और अपने होंठों की देखभाल भी कर सकती हैं. अगर होंठों का रंग लगातार डार्क हो रहा है, जलन हो रही है या किसी लिप प्रोडक्ट से एलर्जी जैसी परेशानी हो रही है, तो खुद से इलाज करने की जगह डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है.
यह भी पढ़ें- Money Plant की पत्तियों को बड़ा और चमकदार कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया मनी प्लांट में क्या डालना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं