विज्ञापन

बारिश में मुफ्त उगाएं ये 5 पौधे, नर्सरी जाने की जरूरत नहीं! बालकनी में छा जाएगी हरियाली

Gardening Tips for Rainy Season : बारिश का मौसम पौधों की कटिंग तैयार करने के लिए बेहतर माना जाता है. गुलाब, जेड, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और गुड़हल को घर में आसानी से उगाकर बालकनी को हरा-भरा बनाया जा सकता है.

बारिश में मुफ्त उगाएं ये 5 पौधे, नर्सरी जाने की जरूरत नहीं! बालकनी में छा जाएगी हरियाली
मानसून गार्डनिंग ट‍िप्‍स.

Gardening Tips for Rainy Season : बारिश का मौसम सिर्फ ठंडी-ठंडी फुहार और सुहाने मौसम के लिए ही खास नहीं होता, बल्कि गार्डनिंग के शौकीनों के लिए भी यह पौधे तैयार करने का बेहतरीन समय है. अगर आप हर महीने नर्सरी से नए पौधे खरीदने के लिए पैसे खर्च करते हैं, तो इस बार थोड़ा स्मार्ट तरीका अपनाकर इसे बचा जा सकता है. इस दौरान घर में पहले से मौजूद कुछ पौधों की हेल्दी टहनियों और कटिंग से नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं. दरअसल, बारिश के दौरान मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे कई पौधों की कटिंग आसानी से जड़ पकड़ लेती है. सही तरीके और थोड़ी देखभाल के साथ कुछ ही हफ्तों में गमले हरे-भरे नजर आ सकते हैं.

गुलाब की कटिंग से तैयार करें नया पौधा

अगर घर में गुलाब का पौधा है, तो उसकी मजबूत और स्वस्थ टहनी से नई कटिंग तैयार की जा सकती है. करीब 6-8 इंच की टहनी लेकर उसे मिट्टी में लगाएं. बारिश के मौसम में नमी मिलने से इसमें जड़ें बनने की संभावना अच्छी रहती है. कुछ समय बाद नई पत्तियां निकलने लग सकती हैं और अनुकूल परिस्थितियों में आगे चलकर फूल भी आते हैं.

जेड प्लांट से बढ़ाएं हरियाली

जेड प्लांट अपनी मोटी पत्तियों और आकर्षक लुक के लिए पसंद किया जाता है. इसकी मजबूत टहनी या पत्ती से नया पौधा तैयार किया जा सकता है. कटिंग को लगाने से पहले थोड़ी देर सूखने दें और फिर अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएं. ज्यादा पानी देने से बचना जरूरी है.

मनी प्लांट सबसे आसान ऑप्शन

मनी प्लांट को कटिंग से उगाना बेहद आसान माना जाता है. इसकी ऐसी टहनी काटें, जिसमें कम से कम एक-दो नोड मौजूद हों. इसे पानी या मिट्टी में लगाया जा सकता है. कुछ समय बाद नोड से जड़ें निकलने लगती हैं और नया पौधा तैयार हो जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

स्नेक प्लांट की कटिंग से नया पौधा

कम देखभाल में भी बढ़ने वाले स्नेक प्लांट को पत्ती की कटिंग से भी तैयार किया जा सकता है. पत्ती के छोटे हिस्से को मिट्टी में लगाने के बाद उसे हल्की रोशनी वाली जगह पर रखें. हालांकि, इसमें जड़ बनने में कुछ समय लग सकता है.

गुड़हल से घर में खिलाएं रंग-बिरंगे फूल

गुड़हल की मजबूत और थोड़ी सख्त टहनी कटिंग के लिए बेहतर रहती है. इसे अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएं और मिट्टी को हल्का नम रखें. सही देखभाल मिलने पर इसमें नई पत्तियां निकल सकती हैं और पौधा धीरे-धीरे बढ़ने लगता है.

कटिंग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

हमेशा हेल्दी और मजबूत टहनी या कटिंग चुनें.

मिट्टी में नमी रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें.

शुरुआत में पौधे को तेज धूप से बचाकर हल्की रोशनी में रखें.

गमले में पानी की निकासी के लिए छेद जरूर हों.

कटिंग को बार-बार छेड़ने या निकालकर देखने से बचें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gardening Tips For Rainy Season, Stem Cutting Plants, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com