बीपी यानी ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में काफी आम हो गई है. इसमें भी ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं. ऐसे में सेहत का ख्याल रखने के लिए लोग घर पर ही समय-समय पर मशीन से अपना BP चेक करते रहते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ब्लड प्रेशर नापने का भी एक सही तरीका होता है. गलत तरीके से चेक करने पर BP मशीन में रीडिंग सही नहीं आती है. इसी कड़ी में AIIMS दिल्ली में काम कर चुकीं फेमस न्यूरोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर बीपी चेक करने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
BP चेक करते हुए इन बातों का रखें ध्यान
नंबर 1- पहले 5 मिनट आराम करेंन्यूरोलॉजिस्ट कहती हैं, ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले कम से कम 5 मिनट आराम से बैठें. अपनी बॉडी को रिलैक्स रखें. एक्सरसाइज करने, वॉक करने या कोई काम करने के तुरंत बाद बीपी चेक न करें. इससे मशीन में रीडिंग गलत आ सकती है.
नंबर 2- ब्लैडर खाली रखेंबीपी चेक करने से पहले आपका ब्लैडर खाली होना चाहिए. ऐसे में अगर आपको पेशाब लगा है, तो पहले यूरिन पास कर लें. भरा हुआ ब्लैडर भी BP की रीडिंग को ज्यादा दिखा सकता है. इसलिए पहले वॉशरूम जाएं, फिर आराम से बैठें और उसके बाद ब्लड प्रेशर चेक करें.
नंबर 3- BP चेक करने से 30 मिनट पहले इन चीजों से बचेंBP नापने से करीब 30 मिनट पहले चाय, कॉफी और दूसरी कैफीन वाली चीजों का सेवन न करें. स्मोकिंग भी नहीं करनी चाहिए. साथ ही खाने के तुरंत बाद भी बीपी चेक न करें.
नंबर 4- BP चेक करते समय सही तरीके से बैठेंडॉक्टर प्रियंका सहरावत आगे कहती हैं, जब आप BP नापने के लिए बैठें, तो आपकी पीठ को सहारा मिला होना चाहिए और हाथ भी सपोर्ट पर रखा होना चाहिए. हाथ को हवा में लटकाकर BP नापने से बचें.
नंबर 5- BP का कफ सही तरीके से लगाएंBP मशीन का कफ हाथ पर न तो बहुत टाइट हो और न ही बहुत ढीला. कफ और हाथ के बीच इतनी जगह होनी चाहिए कि करीब दो उंगलियां आसानी से अंदर जा सकें. कफ को कोहनी के मोड़ से करीब एक-दो उंगली ऊपर लगाएं.
नंबर 6- दोनों हाथों से BP चेक करेंअगर आप चाहते हैं कि रीडिंग एक दम सही आए, तो बाएं और दाएं दोनों हाथों में कफ लगाकर बीपी चेक करें. दोनों हाथों की रीडिंग में करीब 10 mmHg तक का अंतर हो सकता है. अगर अंतर इससे ज्यादा हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.
नंबर 7- रोज एक ही समय पर BP चेक करेंडॉक्टर सलाह देती हैं, अगर आप रोज बीपी चेक करते हैं, तो रोज एक ही टाइम पर चेक करें. सुबह करीब 8 से 9 बजे और शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच BP चेक करना सबसे अच्छा माना जाता है.
नंबर 8- एक बार में दो रीडिंग लेंहर बार BP की दो रीडिंग लें और दोनों के बीच करीब एक मिनट का अंतर रखें. इसके बाद दोनों रीडिंग का औसत निकालकर BP चार्ट में नोट करें.
इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप घर पर सही तरीके से अपना BP चेक कर सकते हैं. वहीं, अगर BP बार-बार बहुत ज्यादा या बहुत कम आ रहा है, तो तुंरत डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें- पुदीने के पौधे को घना कैसे बनाएं? गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया क्या डालने से पुदीने का पौधा तेजी से बढ़ेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं