छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम होने पर माता-पिता अक्सर परेशान हो जाते हैं. खासकर 6 महीने से बड़े बच्चों की नाक बंद हो जाए या उन्हें खांसी होने लगे तो रात में उनकी परेशानी और बढ़ जाती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर Homemade Vicks बनाने का एक नुस्खा खूब वायरल हो रहा है. इसमें घी, कपूर, अजवाइन और नमक का इस्तेमाल करके घर पर बाम तैयार करने का दावा किया जा रहा है. वीडियो में बताया गया है कि इसे बच्चों के सीने और शरीर पर लगाने से सर्दी-जुकाम में राहत मिल सकती है. लेकिन क्या यह नुस्खा वाकई छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित है. आइए जानते हैं इस घरेलू उपाय से जुड़ी जरूरी बातें.
कैसे बनाया जा रहा है Homemade Vicks?
इंस्टाग्राम पर grow_with_prk एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बताया गया कि इसे बनाने के लिए एक फ्राईपैन में दो चम्मच घी, तीन से चार कपूर के छोटे टुकड़े, एक चौथाई चम्मच नमक और आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें. इसके बाद मिश्रण को धीमी आंच पर गर्म करके करीब 5 मिनट तक ढककर रखने के लिए कहा गया है. फिर तैयार लिक्विड को छन्नी से छानकर एक शीशी में भर लें. ठंडा होने पर मिश्रण जमकर बाम जैसा बन जाएगा.
क्या 6 महीने के बच्चे पर लगा सकते हैं यह बाम?
बाल रोग एक्सपर्ट के अनुसार, छोटे बच्चों की स्किन और सांस लेने की नली काफी संवेदनशील होती है. कपूर से बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है. कपूर को निगलना विषाक्त हो सकता है और इसकी तेज गंध या वाष्प भी कुछ बच्चों में परेशानी पैदा कर सकती है. इसलिए 6 महीने के बच्चे के लिए कपूर से बना घरेलू बाम सुरक्षित मानकर इस्तेमााल नहीं करना चाहिए. अगर आपने ये बना लिया है तो आप अपने घर के आसपास किसी डॉक्टर से सलााह लेकर ही इसका इस्तेमाल करे .
सर्दी-जुकाम में बच्चे को कैसे दें राहत?
अगर बच्चे की नाक बंद है तो कुछ सुरक्षित तरीके अपनाए जा सकते हैं. सबसे पहले डॉक्टर की सलाह से सलाइन नेजल ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें. जरूरत पड़ने पर बल्ब सिरिंज या नेजल एस्पिरेटर से नाक सााफ करें. बच्चे को पर्याप्त मात्रा में मां का दूध या फॉर्मूला मिल्क देते रहें. कमरे में साफ ह्यूमिडिफायर का इस्तेमााल किया जा सकता है. बच्चे को सीधे गर्म पानी की भाप न दें, इससे जलने का खतरा रहता है.
कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?
अगर बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो, पसलियां अंदर की तरफ धंस रही हों. दूध पीने में दिक्कत हो या बच्चा असामान्य रूप से सुस्त दिखााई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. 6 महीने से छोटे बच्चे को बुखार होने पर भी तुरंत चिकित्सकीय सलााह लें.
ये भी पढ़ें- एलोवेरा जेल से Body Lotion कैसे बनाएं? इसे लगाने से सर्दियों में रूखी नहीं पड़ेगी स्किन
ये भी पढ़ें- रात को गुलाबजल में फिटकरी मिलाकर लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए
ये भी पढ़ें- मेहंदी को डार्क करने के लिए हाथों पर चूना कैसे लगाएं? इस ट्रिक से लाल सुर्ख हो जाएगी आपकी शादी वाली मेहंदी
ये भी पढ़ें- बालों को लंबा करने वाला तेल कैसे बनाएं? आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया तेल में क्या डालकर सिर में लगाना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं