Coconut Water Vs Sugarcane Juice: गर्मियां अभी शुरू ही हुईं हैं कि लोगों ने गन्ने का जूस और नारियल पानी की तरफ रूख करना शुरू कर दिया है. क्योंकि गर्मियों से बचने के लिए हमारे पास सबसे अच्छे ये दो ऑप्शन हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने और गर्मी से बचाने में मददगार हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इन दोनों में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए किसका सेवन ज्यादा बेहतर है. अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम जानेंगे कि किसका सेवन सेहत के लिए ज्यादा बेहतर.
नारियल पानी के फायदे- (Nariyal Pani Ke Fayde)
नारियल पानी को दुनिया का सबसे शुद्ध और नेचुरल ड्रिंक माना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं. इतना ही नहीं इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रख सकते हैं. नारियल पानी में कैलोरी बहुत कम होती है और फैट तो बिल्कुल भी नहीं होता. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

गन्ने के जूस के फायदे- (Ganne Ke Juice Ke Fayde)
गर्मियों के मौसम में गन्ने के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों के मौसम में बर्फ डालकर गन्ने के जूस पीने का अलग ही मजा होता है. गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद कर सकता है. आयुर्वेद में गन्ने के जूस को पीलिया (Jaundice) जैसी बीमारियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें भी कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी तत्व होते हैं, जो हड्डियों और खून के लिए अच्छे माने जाते हैं.
कौन ज्यादा बेहतर- (Which Is More Healthy)
- अगर आप हाइड्रेशन के लिए इन ड्रिंक का सेवन करना चाहते हैं, तो नारियल पानी आपके लिए बेस्ट है.
- वहीं, अगर आप बहुत थक गए हैं और आपको एनर्जी चाहिए, तो गन्ने का जूस आपके लिए बेस्ट है.
- अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो गन्ने का जूस पीने से बचें. शुगर के मरीजों के लिए नारियल पानी बेस्ट ऑप्शन बन सकता है.
- बाहर गन्ने का जूस पीते समय सफाई का खास ध्यान रखें. क्योंकि मंक्खियां और गंदगी से पेट खराब हो सकता है.
- नारियल पानी पेट को सही रखने में मदद कर सकता है.
गिलोय का फायदा होगा दोगुना, इस तरीके से करें सेवन, जानें गिलोय कौन-कौन सी बीमारी ठीक करता है?
World Heart Day: दिल की बीमारियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्टर TS Kler
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं