Happy Janmashtami 2026 Wishes Shayari: आज यानी 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, लड्डू गोपाल का अवतरण भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग में हुआ था. इस खास पर्व को आप और भी खास अपनों को शुभकामनाएं देकर मना सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1. राधा की कृपा, श्याम का प्यार,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
2. गोकुल की खुशबू, मथुरा का दुलार,
कान्हा की कृपा से महके आपका संसार
आपको एवं आपके परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Photo Credit: magnific
3. जिनके नाम से मिट जाते हैं जीवन के सब क्लेश,
नंदलाल की कृपा से मिले सुख-शांति का संदेश
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई
4. मोर मुकुट की छटा निराली, बंसी की धुन प्यारी,
कान्हा आपके जीवन में लाएं खुशियां ढेर सारी
जन्माष्टमी की अशेष शुभकामनाएं

Photo Credit: magnific
5. हर कदम पर मिले सफलता, हर पथ हो आसान,
श्री बांके बिहारी करें आपके जीवन का कल्याण
जन्माष्टमी की हार्दिक मंगलकामनाएं
6. माखन चुराकर जिसने खाया
बंसी बजाकर जिसने नचाया
खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Photo Credit: magnific
7. दूर हों जीवन की बाधाएं, मिटे मन का हर अंधकार,
भगवान श्रीकृष्ण लेकर आएं नई आशाओं का संसार
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. त्याग, प्रेम और मर्यादा का जीवन में हो विस्तार,
श्री द्वारकाधीश का सदा मिलता रहे आशीर्वाद अपार
जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई!
9. नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की,
सदा कृपा बनी रहे हम पर दीनदयाल की
जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई!

Photo Credit: magnific
10. आस्था, उल्लास और भक्ति का यह पावन त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियों की बहार
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
11. विवेक, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का मिले उपहार,
श्री द्वारकाधीश संवारें आपका पूरा संसार
जन्माष्टमी की अशेष मंगलकामनाएं!

Photo Credit: magnific
12. जीवन में घुले आनंद, मन में रहे शांति का वास,
श्री बांके बिहारी पूर्ण करें आपकी हर नेक आस
पावन जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2026: माखन चोर कहलाने वाले कृष्ण को माखन ही क्यों था इतना प्रिय? जानें इसके पीछे का आध्यात्मिक रहस्य
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं