विज्ञापन

खबरदार पॉल्‍युशन स्‍क‍िन को कर रहा है खराब, चेहरे का ग्‍लो हो जाएगा गायब, अपनाएं यह तरीका

पॉल्यूशन से बचने के लिए क्या करना चाहिए? द‍िल्‍ली एनसीआर में प्रदूषण बहुत ज्‍यादा बढ़ गया है और इससे ज्‍यादा सबसे ज्‍यादा स्‍क‍िन पर असर पड़ता है. अगर आप भी घर से बाहर न‍िकल रहे हैं तो इस तरह से स्‍क‍िन का रखें ख्‍याल.

खबरदार पॉल्‍युशन स्‍क‍िन को कर रहा है खराब, चेहरे का ग्‍लो हो जाएगा गायब, अपनाएं यह तरीका
पॉल्यूशन से कैसे बचें.
Photo Credit: NDTV

द‍िल्‍ली और एनसीआर में प्रदूषण बहुत ज्‍यादा बढ़ गया है और हर कोई पॉल्‍युशन से न‍िजात पाना चाहता है. इस बढ़ते वायु प्रदूषण का असर सिर्फ हमारी सांसों और फेफड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव त्वचा पर भी देखने को मिल रहा है. हवा में मौजूद धूल, धुआं और छोटे-छोटे जहरीले कण त्वचा की ऊपरी परत पर जमा होकर कई तरह की समस्याएं पैदा कर रहे हैं. लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से स्‍क‍िन की नेचुरल ग्‍लो कम होने लगती है और इससे स्‍क‍िन बहुत ही बेजान सी द‍िखने लगती है. 

 प्रदूषण से स्‍क‍िन को नुकसान 

 प्रदूषण में मौजूद हानिकारक कण त्वचा की सुरक्षा करने वाली परत को प्रभावित कर सकते हैं. हवा में मौजूद PM 2.5 जैसे बेहद बारीक कण त्वचा पर जमा हो जाते हैं. इनके संपर्क में आने से त्वचा में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है. इससे स्किन सेल्स और डीएनए को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. लगातार ऐसा होने पर त्वचा में सूजन, जलन और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखाई दे सकते हैं. 

 त्वचा पर दिखाई देते हैं कैसे लक्षण

प्रदूषण के कारण त्वचा की नमी कम हो सकती है. इससे चेहरे पर रूखापन, खुजली और लालिमा जैसी परेशानियां होने लगती हैं. कुछ लोगों को पिंपल्स, एलर्जी और एक्जिमा की समस्या भी बढ़ सकती है. इसके अलावा त्वचा पर पिगमेंटेशन, ब्लैकहेड्स और झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं. प्रदूषण से होने वाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस त्वचा की कोशिकाओं को प्रभावित कर सकता है.

 प्रदूषण से स्किन को कैसे बचाएं

  • त्वचा को प्रदूषण के प्रभाव से बचाने के लिए रोजाना कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए . बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें. चेहरे और शरीर की खुली त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं. घर वापस आने के बाद हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें, ताकि धूल और गंदगी हट सकें.
  • नहाने के बाद चेहरे और शरीर पर मॉइश्चराइजर, बॉडी लोशन या नारियाल का तेल लगाएं. हाथों और पैरों की त्वचा को भी मॉइश्चराइज करना जरूरी है. इसके अलावा बहुत गर्म पानी से नहाने से बचें, क्योंकि इससे स्‍क‍िन का नेचुरल तेल कम हो सकता है. 

 खानपान में भी करें बदलाव

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए खाने-पीने पर भी ध्यान देना जरूरी है. अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल करें. विटामिन सी और बीटा कैरोटीन वाले खाने की चीजें स्‍क‍िन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है. अगर त्वचा पर लगातार एलर्जी, जलन या सूजन बनी रहती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.

आप थोड़ी सावधानी और रोजाना देखभाल से प्रदूषण के कारण होने वाली त्वचा संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें- घर पर पहाड़ी नमक कैसे बनाएं? जानें पिस्यु लूण बनाने की आसान रेसिपी

                                                                                                                                                                 प्रस्‍तुत‍ि : रोशनी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Pollution, Skin Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com