Bloating Remedies: सही खाना ना खाने पर या सही तरह से खाना ना खाने पर भी ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है. ब्लोटिंग यानी पेट फूलना. कुछ सड़ा-गला खा लिया, मसालेदार खा लिया, किसी खाने में बहुत ज्यादा तेल हो या फिर गलत फूड कोंबिनेशंस खा लिए जाएं तो भी पेट फूल सकता है. इसके अलावा, खाना बहुत जल्दी-जल्दी खाने पर, बिना चबाए खाने पर या फिर खाने के साथ लगातार पानी पीते रहने पर भी पेट बिगड़ सकता है और फूल सकता है. ऐसे में कुछ फल पेट फूलने (Bloating) की इस दिक्कत से निजात दिला सकते हैं. यहां जानिए कौनसे हैं ये फल (Fruits) जिन्हें खाने पर पेट नहीं फूलता और पाचन दुरुस्त रहने में भी मदद मिलती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ब्लोटिंग कम करने वाले फल | Fruits That Reduce Bloating
केलापेट की दिक्कतों को दूर करने में केले बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. खासकर पेट फूलना कम करने के लिए केले खाए जा सकते हैं. केले में फाइबर और पौटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. पेट फूलने से परेशान हैं तो दिन में एक से दो बार केले खाए जा सकते हैं.
इन भूरे बीजों से 2 मिनट में बन जाता है वेट लॉस वॉटर, इस पानी से पिघलेगी जिद्दी से जिद्दी चर्बी
संतराविटामिन सी से भरपूर संतरे (Orange) फाइबर के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं. इन्हें खाने पर बाउल मूवमेंट्स अच्छी होती हैं और पाचन दुरुस्त रहता है. पेट फूलने की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए खासतौर से संतरे खाए जा सकते हैं.
अनानासफलों में अनानास भी पेट की सेहत के लिए अच्छा है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण डाइजेस्टिव प्रोब्लम्स को दूर रखते हैं. अनानास रोजाना खाए जा सकते हैं या फिर पेट फूलने की स्थिति में इन्हें तकलीफ दूर करने के लिए खाया जा सकता है.
बेरीजस्ट्रॉबेरीज, ब्लूबेरीज और ब्लैकबेरीज वगैरह एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी स्त्रोत होती हैं. इन बेरीज को खानपान का हिस्सा बनाने पर गट हेल्थ अच्छी रहती है. आप ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के लिए बेरीज खा सकते हैं.
ये नुस्खे भी आते हैं काम- फल खाने के अलावा भी रसोई की कुछ ऐसी चीजें हैं जो ब्लोटिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं. सौंफ का पानी (Fennel Seeds Water) पेट फूलने की दिक्कत का रामबाण इलाज साबित होता है.
- नींबू का पानी भी स्थिति में पिया जा सकता है. नींबू का नमक वाला पानी ज्यादा बेहतर असर दिखाता है. इससे शरीर से गंदे टॉक्सिंस भी निकल जाते हैं.
- आप टमाटर खाकर भी पेट फूलने की दिक्कत से दिक्कत से निजात पा सकते हैं. पेट फूलने पर टमाटर का रस भी पिया जा सकता है.
- अजवाइन का पानी एक और ऐसा मसाला है जो फूले पेट को ठीक करने में असरदार होता है. इससे पेट में होने वाला दर्द भी कम होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं